वाइस एडमिरल शेन जिनलोंग बनाये गये चीन के नये नौसेना प्रमुख

बीजिंग : चीन ने वाइस एडमिरल शेन जिनलोंग को नया नौसेना प्रमुख नियुक्त किया है. बताया जा रहा है कि दक्षिण चीन सागर विवाद को लेकर तनाव की पृष्ठभूमि में चीन अपनी नौसेना का आक्रामक तरीके से विस्तार कर रहा है. सरकारी समाचार पत्र चाइना डेली के अनुसार, वाइस एडमिरल शेन (60) को पीपुल्स लिबरेशन […]
बीजिंग : चीन ने वाइस एडमिरल शेन जिनलोंग को नया नौसेना प्रमुख नियुक्त किया है. बताया जा रहा है कि दक्षिण चीन सागर विवाद को लेकर तनाव की पृष्ठभूमि में चीन अपनी नौसेना का आक्रामक तरीके से विस्तार कर रहा है.
सरकारी समाचार पत्र चाइना डेली के अनुसार, वाइस एडमिरल शेन (60) को पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की नौसेना का नया कमांडर नियुक्त किया गया है. वह अब चीन के दक्षिणी सागर बेड़े की अगुवाई कर रहे थे. शेन ने एडमिरल वू शेंगली (71) का स्थान लिया है. चीनी नौसेना ने यह नहीं बताया कि शेन ने नयी जिम्मेदारी कब संभाली है, लेकिन जानकारों का कहना है कि सरकार की ओर उनकी नियुक्ति इसी सप्ताह की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




