ओबामा ने भी बनाया फाउंडेशन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा ने कहा है कि उन्होंने ‘शहर, देश और दुनिया’ में अलग-अलग कार्यक्रमों में मदद के लिए एक फाउंडेशन बनाया है. आपको याद दिला दें कि ओबामा से पहले बिल क्लिटंन ने भी फाउडेशन बनाया था. अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान इसे मुद्दा […]
विज्ञापन
वाशिंगटन : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा ने कहा है कि उन्होंने ‘शहर, देश और दुनिया’ में अलग-अलग कार्यक्रमों में मदद के लिए एक फाउंडेशन बनाया है.
आपको याद दिला दें कि ओबामा से पहले बिल क्लिटंन ने भी फाउडेशन बनाया था. अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान इसे मुद्दा बनाने की भी कोशिश की गयी थी. ओबामा ने ट्वीट किया, ‘‘हाय एवरीबडी…फिर से पुराने ट्विटर हैंडल की तरफ लौट आए. क्या यह अभी चल रहा है? मिशेल और मैं थोडे समय के लिए छुट्टियां मना रहें है और फिर काम पर लौट रहे हैं.”
उन्होंने कहा, ‘‘इस दौरान मैं आपसे सुनना चाहता हूं कि आगे के सफर के बारे में आप क्या सोच रहे हैं. इसलिए अपने विचार मेरे साथ साझा करिए।” मिशेल ने कहा, ‘‘पहले, थोडे समय के लिए छुट्टियां मनाने जा रहे हैं. हम आखिरकार थोडा आराम करेंगे और अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे।” ओबामा कल व्हाइट हाउस से विदा हुए और डोनाल्ड ट्रंप ने नए राष्ट्रपति का पदभार संभाला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










