डीजे रविड्रम्स की शानदार प्रस्तुति के साथ ट्रंप के समारोह की शुरूआत

वाशिंगटन : मशहूर भारतीय-अमेरिकी डीजे और ड्रमर रवि जखोटिया ने यहां लिंकन स्मारक पर हजारों लोगों की भीड के सामने शानदार प्रस्तुति देते हुये अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समोराह के कार्यक्रम का बेहतरीन आगाज किया. ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह की यह पहली प्रस्तुति है. डीजे रविड्रम्स के नाम से […]
वाशिंगटन : मशहूर भारतीय-अमेरिकी डीजे और ड्रमर रवि जखोटिया ने यहां लिंकन स्मारक पर हजारों लोगों की भीड के सामने शानदार प्रस्तुति देते हुये अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समोराह के कार्यक्रम का बेहतरीन आगाज किया. ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह की यह पहली प्रस्तुति है. डीजे रविड्रम्स के नाम से मशहूर जखोटिया ने वर्ष 2010 में विश्व के सर्वश्रेष्ठ इनोवेटिव डीजे:ड्रमर का पीपुल्स च्वाइस अवार्ड जीता था.
कैलिफोर्निया निवासी जखोटिया ने पाउला अब्दुल और रैंडी जैक्सन के साथ वर्ष 2008 में सुपर बाउल के शो में प्रस्तुति दी थी. उन्होंने 2009 में अकेडमी अवार्ड्स में भी ‘‘स्लमडॉग मिलेनियर’ फिल्म के दो गीतों पर प्रस्तुति दी थी. जखोटिया ने एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा कि उन्होंने इस कंसर्ट में प्रस्तुति इस कारण दी क्योंकि उन्होंने इसे समारोह में विविधता लाने के मौके के रुप में देखा.
उन्होंने कहा, ‘‘मेरे पिता अमेरिकी सपने को पूरा करने के लिए आठ डॉलर के साथ अमेरिका आये थे.’ कंसर्ट में कलाकार सैम मूरे और अमेरिकी आर्मी ओल्ड गार्ड फाइफ और ड्रम कॉर्प्स की भी प्रस्तुति रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










