शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर दो पाकिस्तानी बहनों पर हथगोले से हमला

Updated at : 11 Jan 2017 8:31 PM (IST)
विज्ञापन
शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर दो पाकिस्तानी बहनों पर हथगोले से हमला

कराची : पाकिस्तान में शादी की पेशकश ठुकराने पर एक व्यक्ति ने दो बहनों पर हथगोले से हमला कर दिया. जिससे वे घायल हो गयीं. पुलिस के अनुसार कल लांढी इलाके के कूढी गोथ में समरीन (19) और सनम (17) पर हथगोले से हमला किया गया. यह हमला उनके घर पर किया गया. हमले के […]

विज्ञापन

कराची : पाकिस्तान में शादी की पेशकश ठुकराने पर एक व्यक्ति ने दो बहनों पर हथगोले से हमला कर दिया. जिससे वे घायल हो गयीं. पुलिस के अनुसार कल लांढी इलाके के कूढी गोथ में समरीन (19) और सनम (17) पर हथगोले से हमला किया गया. यह हमला उनके घर पर किया गया. हमले के समय दोनों बहनें छत पर सो रहीं थीं.

शाह लतीफ थाने के प्रभारी साजिद खोरियो ने बताया, ‘‘दोनों लड़कियों के पिता कादिर बक्श के अनुसार उनके रिश्तेदार साजिद ने शादी का दो बार प्रस्ताव भेजा था लेकिन परिवार ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था.” बक्श ने कहा, ‘‘साजिद मेरी एक बेटी से शादी का इच्छुक था. जिसके लिए हम तैयार नहीं थे.” पुलिस अधिकारियों ने कहा, ‘‘साजिद एक गिरोह का सदस्य है और वह ड्रग का नशा भी करता है.” पुलिस ने साजिद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola