ePaper

विस्फोटकों से लदे ट्रक से मिस्र की सुरक्षा चौकी पर हमला, 9 की मौत

Updated at : 09 Jan 2017 3:05 PM (IST)
विज्ञापन
विस्फोटकों से लदे ट्रक से मिस्र की सुरक्षा चौकी पर हमला, 9 की मौत

अल-अरीश (मिस्र) : विस्फोटकों से लदे कचरे के एक ट्रक को चला रहा आत्मघाती हमलावर अपने वाहन को लेकर आज उत्तरी सिनाय की एक पुलिस इमारत के बाहर सुरक्षा जांच चौकी में घुस गया जिसमें कम से कम नौ लोगों की मौत हो गयी और 10 लोग घायल हो गये.सुरक्षा और चिकित्सा अधिकारियों के मुताबिक […]

विज्ञापन

अल-अरीश (मिस्र) : विस्फोटकों से लदे कचरे के एक ट्रक को चला रहा आत्मघाती हमलावर अपने वाहन को लेकर आज उत्तरी सिनाय की एक पुलिस इमारत के बाहर सुरक्षा जांच चौकी में घुस गया जिसमें कम से कम नौ लोगों की मौत हो गयी और 10 लोग घायल हो गये.सुरक्षा और चिकित्सा अधिकारियों के मुताबिक सिनाई प्रायद्वीप में अल-अरीश में हमले के बाद काले नकाब पहने आतंकवादियों ने जांच चौकी के आसपास मौजूद सैनिकों पर रॉकेट से चलने वाले ग्रेनेड दागे.

अधिकारियों के मुताबिक पुलिस इमारत के तीन तल पूरी तरह उड़ गये. मलबे से अब तक नौ शव मिले हैं लेकिन मृतक संख्या बढ़ने की आशंका है. दस घायलों को अस्पताल ले जाया गया.

अधिकारियों ने बताया कि जांच चौकी पर मौजूद दो अधिकारी सुरक्षित बच गये. इस तरह की अपुष्ट खबरें भी हैं कि बंदूकधारियों ने बडी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को बंधक बना लिया.

अधिकारियों के अनुसार कचरे का यह ट्रक अल-अरीश नगर पालिका से कुछ दिन पहले चोरी हो गया था. हमले की जिम्मेदारी अभी किसी समूह ने नहीं ली है. लेकिन मौके पर मिस्र के इस्लामिक स्टेट संगठन की छाप दिखाई देती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola