एक करीबी का दावा, हिलेरी क्लिंटन अब नहीं लड़ेंगी कोई भी चुनाव

वाशिंगटन : नवंबर में हुए अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप से हार का सामना करने वाली हिलेरी क्लिंटन दोबारा कभी कोई चुनाव नहीं लड़ेंगी. डेमोक्रेटिक पार्टी से जुडे एक थिंक-टैंक, ‘सेंटर फॉर अमेरिकन प्रोग्रेस’ की अध्यक्ष नीरा टंडन ने कल सीएनएन से कहा, ‘मुझे लगता है कि वह बच्चों और परिवारों की […]
वाशिंगटन : नवंबर में हुए अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप से हार का सामना करने वाली हिलेरी क्लिंटन दोबारा कभी कोई चुनाव नहीं लड़ेंगी. डेमोक्रेटिक पार्टी से जुडे एक थिंक-टैंक, ‘सेंटर फॉर अमेरिकन प्रोग्रेस’ की अध्यक्ष नीरा टंडन ने कल सीएनएन से कहा, ‘मुझे लगता है कि वह बच्चों और परिवारों की मदद के लिए प्रयास करेंगी. पूरे जीवन उन्होंने ऐसा किया है और ऐसे कई मुद्दे भी हैं जो आने वाले कुछ सालों में उन्हें प्रभावित करेंगे.’
उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि अब वह कभी कोई चुनाव लडेंगी.’ टंडन ने यह बयान न्यूयॉर्क टाइम्स के उस लेख के जवाब में दिया जिसमें अटकलें लगायी गयी थीं कि हिलेरी क्लिंटन अपने पूर्व अभियान प्रमुख एवं न्यूयॉर्क के मौजूदा मेयर बिल डी बलासियो के खिलाफ मेयर का चुनाव लड़ सकती हैं. उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि वह इस पद के लिए या किसी अन्य पद के लिए कभी चुनाव लड़ेंगी.’
हालांकि आठ नवंबर को राष्ट्रपति पद का चुनाव हारने के बाद से हिलेरी सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आ रही हैं. हिलेरी ने तब से केवल दो सार्वजनिक समारोहों में हिस्सा लिया है और कुछ ट्वीट किये हैं. उनके कार्यालय ने कहा कि वह 20 जनवरी को ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में वह अपने पति एवं पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के साथ शिरकत करेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










