ePaper

चीन की कोयला खदान में विस्फोट, 12 की मौत

Updated at : 06 Jan 2017 5:53 PM (IST)
विज्ञापन
चीन की कोयला खदान में विस्फोट, 12 की मौत

बीजिंग : मध्य चीन के हेनान प्रांत में एक कोयला खदान में गैस विस्फोट होने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गयी. यह घटना बुधवार को शिजुआंग कस्बे की शिंगेयू कोयला खदान में हुयी. समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक विस्फोट में पांच लोगाें की उसी समय मौत हो गयी थी तथा खदान […]

विज्ञापन

बीजिंग : मध्य चीन के हेनान प्रांत में एक कोयला खदान में गैस विस्फोट होने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गयी. यह घटना बुधवार को शिजुआंग कस्बे की शिंगेयू कोयला खदान में हुयी. समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक विस्फोट में पांच लोगाें की उसी समय मौत हो गयी थी तथा खदान में दबे सात शव आज बरामद किये गये.

बुधवार को यह घटना शाम करीब पांच बजे हुयी. उस समय कोयला खदान में मजदूर एक पाइप लगा रहे थे कि तभी यह गैस विस्फोट हो गया. एजेंसी ने कहा कि शुरुआती जांच में मानवीय भूल के कारण यह विस्फोट होने का पता चला है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola