दक्षिणी ईरान के ग्रामीण इलाके में मध्यम तीव्रता का भूकंप, 4 की मौत

तेहरान : ईरान के सरकारी टीवी ने बताया कि 5.1 तीव्रता के भूकंप से दक्षिणी ईरान के एक गांव के चार लोगों की मौत हो गयी. खबर में कहा गया है कि भूकंप ने राजधानी तेहरान से 1,000 किलोमीटर की दूरी पर स्थित खोंज शहर के निकट सैफाबाद गांव को झकझोर कर रख दिया. टीवी […]
तेहरान : ईरान के सरकारी टीवी ने बताया कि 5.1 तीव्रता के भूकंप से दक्षिणी ईरान के एक गांव के चार लोगों की मौत हो गयी. खबर में कहा गया है कि भूकंप ने राजधानी तेहरान से 1,000 किलोमीटर की दूरी पर स्थित खोंज शहर के निकट सैफाबाद गांव को झकझोर कर रख दिया.
टीवी ने बताया कि इस घटना में चार विदेशी नागरिकों की मौत हो गयी. इससे खेतों में काम करने वाले अफगान श्रमिकों की मौत के संकेत मिलते हैं. खबर के मुताबिक इस आपदा में चार अन्य लोग घायल हुए. भूकंप का केंद्र पहाड़ी और कम आबादी वाले ग्रामीण क्षेत्र बताये जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




