ePaper

लादेन का बेटा हमजा ‘‘वैश्विक आतंकवादी'''' की ब्लैक लिस्ट में

Updated at : 06 Jan 2017 8:05 AM (IST)
विज्ञापन
लादेन का बेटा हमजा ‘‘वैश्विक आतंकवादी'''' की ब्लैक लिस्ट में

वॉशिंगटन : अमेरिका ने चरमपंथी संगठन अल कायदा के पूर्व प्रमुख ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा को ‘‘वैश्विक आतंकवादी’ की ब्लैक लिस्ट में डाला है. हमजा ओसामा बिन लादेन का सबसे छोटा बेटा है. अमेरिका ने अलकायदा के मारे जा चुके कर्ताधर्ता ओसामा बिन लादेन के बेटे और इसी आतंकी संगठन के एक मुखिया […]

विज्ञापन

वॉशिंगटन : अमेरिका ने चरमपंथी संगठन अल कायदा के पूर्व प्रमुख ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा को ‘‘वैश्विक आतंकवादी’ की ब्लैक लिस्ट में डाला है. हमजा ओसामा बिन लादेन का सबसे छोटा बेटा है. अमेरिका ने अलकायदा के मारे जा चुके कर्ताधर्ता ओसामा बिन लादेन के बेटे और इसी आतंकी संगठन के एक मुखिया हमजा बिन लादेन को गुरूवार को ‘‘वैश्विक आतंकवादी’ घोषित किया है.

इसके लगभग डेढ साल पहले अलकायदा प्रमुख अल जवाहिरी ने हमजा को समूह का आधिकारिक सदस्य घोषित किया था. वर्ष 2011 में ओसामा की मौत के बाद हमजा अल कायदा का सक्रिय प्रचारक बन गया था. विदेश विभाग द्वारा आतंकी घोषित करने का मतलब ऐसे विदेशी व्यक्तियों पर पाबंदी लागू करने से होता है जिनके द्वारा आतंकी घटनाओं को अंजाम देने का गंभीर जोखिम होता है और जिससे अमेरिकी जनता की सुरक्षा को खतरा हो या राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश नीति या अमेरिका की

अर्थव्यवस्था को खतरा पैदा होता हो.

आतंकी घोषित करने के बाद अब अमेरिका के अधिकार क्षेत्र में आने वाली हर उस संपत्ति पर रोक लगा दी जाएगी जिससे हमजा का कोई हित जुडा है. इसके अलावा अमेरिकी नागरिकों के उस व्यक्ति के साथ किसी भी तरह के लेनदेन पर भी रोक लग जाती है.

विदेश विभाग ने कहा कि नौ जुलाई, 2016 को अल कायदा ने हमजा बिन लादेन का एक ऑडियो टेप जारी किया था जिसमें उसने अमेरिका से बदला लेने की धमकी दी थी और अमेरिकी लोगों को चेतावनी दी थी कि अमेरिका और विदेशों में उन्हें निशाना बनाया जाएगा. इसमें कहा गया, ‘‘वर्ष 2015 में (हमजा) बिन लादेन ने वॉशिंगटन डीसी, पेरिस, फ्रांस, तेल अवीव और इस्राइल में स्थित अमेरिका, फ्रांस और इस्राइली हितों पर अकेले हमलावर को हमला करने को उकसाया था.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola