पाकिस्तान ने यूएन के नये महासचिव को लिखा पत्र, फिर रागा कश्मीर अलाप
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के विदेश मामलों पर सलाहकार सरताज अजीज ने संयुक्त राष्ट्र के नये महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को पत्र लिखकर कहा है कि संयुक्त राष्ट्र की जिम्मेदारी है कि वह कश्मीर के लंबित मुद्दे के न्यायोचित और दीर्घकालिक समाधान में भूमिका निभाए. विदेश कार्यालय (एफओ) ने आज एक बयान में कहा कि […]
विज्ञापन
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के विदेश मामलों पर सलाहकार सरताज अजीज ने संयुक्त राष्ट्र के नये महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को पत्र लिखकर कहा है कि संयुक्त राष्ट्र की जिम्मेदारी है कि वह कश्मीर के लंबित मुद्दे के न्यायोचित और दीर्घकालिक समाधान में भूमिका निभाए. विदेश कार्यालय (एफओ) ने आज एक बयान में कहा कि अजीज ने पत्र में यह भी लिखा कि क्षेत्र के सामने आने वाली चुनौतियों पर क्षेत्रीय सहयोग, टकराव के समाधान और विवादों के शांतिपूर्ण निस्तारण के जरिये सर्वश्रेष्ठ तरीके से निपटा जा सकता है.
उन्होंने पत्र में अफगानिस्तान में शांति और स्थिरता के लिए पाकिस्तान की प्रतिबद्धता पर तथा जम्मू कश्मीर समेत भारत के साथ लंबित सभी मुद्दों के समाधान की अपनी इच्छा पर जोर दिया. एफओ के अनुसार, ‘‘उन्होंने जम्मू कश्मीर के मुद्दे का न्यायोचित और दीर्घकालिक समाधान सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के अनुरुप करने के लिए संयुक्त राष्ट्र की जिम्मेदारी पर जोर दिया.’
अजीज ने बान की मून की जगह एक जनवरी को संयुक्त राष्ट्र महासचिव का पद संभालने पर गुटेरेस को बधाई भी दीअजीज ने अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा, विकास, जलवायु परिवर्तन, मानवीय मुद्दों औैर मानवाधिकारों समेत सभी क्षेत्रों में संयुक्त राष्ट्र के उद्देश्यों पर आगे बढने की पाकिस्तान की पुरजोर प्रतिबद्धता को रेखांकित किया.एफओ के मुताबिक उन्होंने संरा महासचिव को आने वाले सालों में संयुक्त राष्ट्र को मजबूत करने के लिए पाकिस्तान के समर्थन का आश्वासन दिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










