उत्तर कोरिया का कोई भी मिसाइल अमेरिका तक नहीं पहुंच सकता : डोनाल्ड ट्रंप

वाशिंगटन : अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्विटर पर वादा करते हुए लिखा है कि उत्तर कोरिया कोई भी ऐसा परमाणु मिसाइल नहीं बना सकता जो अमेरिकी क्षेत्र तक पहुंचने में सक्षम हो. ट्रंप का बयान उत्तर कोरिया नेता किम जोंग-उन के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने ट्रंप पर एक […]
वाशिंगटन : अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्विटर पर वादा करते हुए लिखा है कि उत्तर कोरिया कोई भी ऐसा परमाणु मिसाइल नहीं बना सकता जो अमेरिकी क्षेत्र तक पहुंचने में सक्षम हो. ट्रंप का बयान उत्तर कोरिया नेता किम जोंग-उन के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने ट्रंप पर एक तरह से दबाव बनाते हुए घोषणा की थी कि उनका देश अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल के निर्माण के अंतिम चरण में पहुंच गया है.
North Korea just stated that it is in the final stages of developing a nuclear weapon capable of reaching parts of the U.S. It won't happen!
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) January 2, 2017
ट्रंप ने कल शाम ट्वीट करके कहा, ‘उत्तर कोरिया ने हाल ही में कहा है कि वह अमेरिका के हिस्सों तक पहुंचने में सक्षम होने वाला परमाणु हथियार बनाने की दिशा में अंतिम चरण में है.’ उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘यह नहीं हो पाएगा.’ हालांकि वाशिंगटन ने लगातार संकल्प जताया है कि वह उत्तर कोरिया को परमाणु देश के रूप में कभी भी स्वीकार नहीं करेगा. ट्रंप ने इससे पहले कभी भी साफ तौर पर उत्तर कोरिया को लेकर अपनी नीति जाहिर नहीं की थी.
इससे पहले पिछले महीने ट्रंप ने ट्वीट करके कहा था कि अमेरिका को अपनी परमाणु क्षमताओं को मजबूत बनाना चाहिए और उनका विस्तार करना चाहिए. ट्रंप ने यह कहकर पिछले महीने एक तरह से शीत युद्ध शुरू करने का प्रयास किया.
इसके अलावा नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने चीन पर भी सैन्य विस्तारवाद और मुद्रा में हेरफेर का आरोप लगाया है. लेकिन अमेरिका को उत्तर कोरिया के साथ बढ़ते टकराव को रोकने के लिए बीजिंग की जरुरत पड़ेगी. चीन उत्तर कोरिया का करीबी सहयोगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




