अब पाकिस्तान भी बेच सकेगा "नाइट विजन " उपकरण

Updated at : 24 Dec 2016 4:21 PM (IST)
विज्ञापन
अब पाकिस्तान भी बेच सकेगा "नाइट विजन " उपकरण

इस्लामाबाद : अमेरिकी रक्षा विभाग ने अमेरिकी नौसेना और पाकिस्तान के लिए ‘इन्फ्रारेड टार्गेट साइट सिस्टम्स’ के उत्पादन के वास्ते कंपनी लॉकहीड मार्टिन को 28.46 करोड़ डॉलर का ठेका दिया है. इस प्रणाली का इस्तेमाल ए.एच…1-जैड कोबरा युद्धक हेलीकॉप्टरों के लिए किया जाएगा जो आतंकवादियों के खिलाफ, खासकर दुर्गम क्षेत्रों में काफी प्रभावी साबित हुई […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : अमेरिकी रक्षा विभाग ने अमेरिकी नौसेना और पाकिस्तान के लिए ‘इन्फ्रारेड टार्गेट साइट सिस्टम्स’ के उत्पादन के वास्ते कंपनी लॉकहीड मार्टिन को 28.46 करोड़ डॉलर का ठेका दिया है. इस प्रणाली का इस्तेमाल ए.एच…1-जैड कोबरा युद्धक हेलीकॉप्टरों के लिए किया जाएगा जो आतंकवादियों के खिलाफ, खासकर दुर्गम क्षेत्रों में काफी प्रभावी साबित हुई है.

डॉन की खबर के अनुसार अमेरिका में ए.एच…1-जैड कोबरा युद्धक हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल अमेरिकी मरीन कोर द्वारा किया जाता है. प्रणाली में तीसरी पीढी का इन्फ्रारेड सेंसर लगा होता है जिससे निशाना साधने के लिए लक्ष्य को दिन में, रात में और विपरीत मौसम परिस्थितियों में भी देखा जा सकता है.

पेंटागन की एक प्रेस विज्ञप्ति में प्रणाली को बेहद खास बताया गया है. अखबार ने पेंटागन की विज्ञप्ति के हवाले से कहा कि कंपनी की ओरलैंडो आधारित मिसाइल एवं अग्नि रोधी इकाई ठेके के विदेशी सैन्य बिक्री खंड के तहत ओरलैंडो और ओकाला, फ्लोरिडा में इस प्रणाली का उत्पादन करेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola