ePaper

भारतीय अमेरिकी प्रदीप गुप्‍ता बनें कैलिफोर्निया शहर के मेयर

Updated at : 23 Dec 2016 2:55 PM (IST)
विज्ञापन
भारतीय अमेरिकी प्रदीप गुप्‍ता बनें कैलिफोर्निया शहर के मेयर

वाशिंगटन : अमेरिका में भारतीय अमेरिकी इंजीनियर प्रदीप गुप्ता कैलिफोर्निया राज्य में साउथ सान फ्रांसिस्को शहर के महापौर (मेयर) चुने गये हैं. मीडिया में जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार आईआईटी चेन्नई के पूर्व छात्र रहे प्रदीप गुप्ता को इस महीने के शुरू में शहर का महापौर चुना गया.गुप्ता ऐसे दूसरे भारतीय-अमेरिकी हैं जिन्‍हें कैलिफोर्निया शहर […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका में भारतीय अमेरिकी इंजीनियर प्रदीप गुप्ता कैलिफोर्निया राज्य में साउथ सान फ्रांसिस्को शहर के महापौर (मेयर) चुने गये हैं. मीडिया में जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार आईआईटी चेन्नई के पूर्व छात्र रहे प्रदीप गुप्ता को इस महीने के शुरू में शहर का महापौर चुना गया.गुप्ता ऐसे दूसरे भारतीय-अमेरिकी हैं जिन्‍हें कैलिफोर्निया शहर का महापौर चुना गया है. गुप्ता ने कहा, ‘यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि जो काम पूर्व महापौर मार्क एडिगो ने शुरू किया था, उसे आगे बढाऊा और लगातार काम करते रहूं.’

उन्होंने कहा, ‘हमारे काउंसिल में कई लोगों का एक शानदार समूह है. इनमें से कई तो बरसों से शहर की सेवा कर रहे हैं. इस उत्सुकता भरे क्षणों में काउंसिल और अपने शहर का नेतृत्व करने के लिए मैं बेहद उत्सुक हूं.’गुप्ता को 31 दिसंबर, 2012 को एक साल के कार्यकाल के लिए साउथ सान-फ्रांसिस्को सिटी काउंसिल के लिए नियुक्त किया गया था और नवंबर 2013 में उन्हें चार वर्ष के पूर्ण कार्यकाल के लिए चुना गया. सिटी काउंसिल में नियुक्ति से पहले उन्होंने 2011 में बतौर अध्यक्ष तीन साल के लिए साउथ सैन फ्रांसिस्को प्लानिंग कमिशन में सेवा दी.

इससे पहले वह शहर के उप महापौर के तौर पर सेवा दे चुके हैं. इस चुनावी मौसम में भारतीय मूल की कविता विद्यानाथन कैलिफोर्निया में कूपर्टीनो की नयी महापौर चुनी गयीं थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola