पाक सिनेमाघर कल से भारतीय फिल्मों का प्रदर्शन करेंगे फिर शुरु
Updated at : 18 Dec 2016 7:26 PM (IST)
विज्ञापन

कराची : पाकिस्तान में सिनेमाघर कल से भारतीय फिल्में दिखायेंगे क्योंकि वितरकों एवं सिनेमाघर मालिकों ने उरी हमले के बाद उत्पन्न भारत-पाकिस्तान तनाव के बाद लगाये प्रतिबंध को हटा लिया है. फिल्म वितरक एसोसिएशन के अध्यक्ष जोरैशी लाशरी ने यहां संवाददाताओं को बताया कि संबंधित पक्षों के साथ चर्चा के बाद यह तय किया गया […]
विज्ञापन
कराची : पाकिस्तान में सिनेमाघर कल से भारतीय फिल्में दिखायेंगे क्योंकि वितरकों एवं सिनेमाघर मालिकों ने उरी हमले के बाद उत्पन्न भारत-पाकिस्तान तनाव के बाद लगाये प्रतिबंध को हटा लिया है. फिल्म वितरक एसोसिएशन के अध्यक्ष जोरैशी लाशरी ने यहां संवाददाताओं को बताया कि संबंधित पक्षों के साथ चर्चा के बाद यह तय किया गया कि भारतीय फिल्मों का प्रदर्शन कल से बहाल किया जाए.
उन्होंने कल यहां कहा, ‘‘सिनेमाघर मालिकों एवं इस उद्योग के अन्य पक्षों पर भारतीय फिल्मों के प्रदर्शन पर अस्थायी रोक के फैसले की बडी मार पडी है. नये सिनेप्लेक्सों एवं मल्टी प्लेक्सों को उन्नत बनाने एवं उनके निर्माण पर बहुत निवेश किया गया था लेकिन इस समय धंधा नई भारतीय फिल्मों के प्रदर्शन पर निर्भर है. ” सिनेमाघर मालिकों ने कहा कि उन्होंने भारतीय फिल्मों के प्रदर्शन पर बस अस्थायी रोक लगायी थी न कि पूर्ण रोक.
आट्रियम सिनेमा के नदीम मंडीवाला ने कहा कि अस्थायी रोक के चलते जो फिल्में नहीं दिखायी जा सकीं, सबसे पहले वे दिखायी जाएंगी। दिखायी जाने वाली सबसे पहली फिल्म नवाजुद्दीन सिद्दिकी की ‘फ्रीकी अली’ है. इस उद्योग के सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि जब नई एवं पुरानी पाकिस्तानी फिल्मोंं तथा नवीनतम हॉलीवुड फिल्मों के बाद भी हॉल खाली रहने लगे जब ज्यादातर सिनेमाघरमालिक, वितरक और भारतीय फिल्मों के आयातकों के हाथ-पैर फूल गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




