ePaper

पूर्वोत्तर नाइजीरिया में विस्फोट:10 लोगों की मौत, बोको हराम को जिम्मेदार बताया गया

Updated at : 09 Dec 2016 9:29 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्वोत्तर नाइजीरिया में विस्फोट:10 लोगों की मौत, बोको हराम को जिम्मेदार बताया गया

योला (नाइजीरिया) : नाइजीरिया के पूर्वोत्तर शहर मदागली कस्बे के एक बाजार में हुए दो बम विस्फोटों में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी. पुलिस और हमले में जीवित बचे एक व्यक्ति ने यह सूचनाएं दी हैं. शुक्रवार की सुबह हुए इन हमलों के लिए इस्लामिक कट्टरपंथी समूह बोको हराम को जिम्मेदार […]

विज्ञापन

योला (नाइजीरिया) : नाइजीरिया के पूर्वोत्तर शहर मदागली कस्बे के एक बाजार में हुए दो बम विस्फोटों में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी. पुलिस और हमले में जीवित बचे एक व्यक्ति ने यह सूचनाएं दी हैं.

शुक्रवार की सुबह हुए इन हमलों के लिए इस्लामिक कट्टरपंथी समूह बोको हराम को जिम्मेदार बताया जा रहा है. दोनों विस्फोट संगठन के गढ साम्बिसा जंगल के पास हुए हैं. गौरतलब है कि नाइजीरिया की सेना लगातार इस क्षेत्र में बमबारी कर रही है. वर्ष के आरंभ में सेना ने चरमपंथियों को कस्बों और शहरों से बाहर धकेल दिया, उसके बाद से ही वे आम लोगों को निशाना बना रहे हैं.

हमले में जीवित बचे अहमदु गुलक का कहना है कि अनाज और सब्जी बाजार में दोनों ओर दो विस्फोट हुए. उनका कहना है, उन्होंने कम से कम 10 शव देखे और घायलों को पास के अस्पताल में ले जाया जा रहा था. पुलिस प्रवक्ता ओथमन अबुबाकर ने विस्फोटों की पुष्टि की है, लेकिन मृतकों की जानकारी नहीं दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola