सोलोमन द्वीप पर 7.8 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी

सिडनी : सोलोमन द्वीप के पास गुरुवार को 7.8 तीव्रता का भूकंप आया जिसकी जानकारी अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने दी. भूकंप की तीव्रता के कारण सुनामी का भीषण खतरा पैदा हो गया है. अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप से कुछ लोगों के हताहत होने और संपत्ति को नुकसान पहुंचने की आशंका है. प्रशांत सुनामी […]
सिडनी : सोलोमन द्वीप के पास गुरुवार को 7.8 तीव्रता का भूकंप आया जिसकी जानकारी अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने दी. भूकंप की तीव्रता के कारण सुनामी का भीषण खतरा पैदा हो गया है.
अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप से कुछ लोगों के हताहत होने और संपत्ति को नुकसान पहुंचने की आशंका है. प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र का कहना है कि सोलोमन, वानुआतु, पापुआ न्यू गिनी, नोरु, न्यू सेलेडोनिया, तुवालू और कोसरी के कुछ तटवर्ती क्षेत्र अगले तीन घंटे में प्रभावित हो सकते हैं.
स्थानीय समयानुसार भूकंप कल सुबह चार बजकर अठतीस मिनट पर आया है. इसका अधिकेंद्र सोलोमन द्वीप में प्रांतीय राजधानी किराकिरा से करीब 68 किलोमीटर पश्चिम में 48 किलोमीटर की गहरायी में था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




