ePaper

‘मैड डॉग'' के नाम से चर्चित मैटिस को ट्रंप ने चुना रक्षा मंत्री

Updated at : 07 Dec 2016 1:53 PM (IST)
विज्ञापन
‘मैड डॉग'' के नाम से चर्चित मैटिस को ट्रंप ने चुना रक्षा मंत्री

वाशिंगटन : अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मरीन कॉर्प्स के सेवानिवृत जनरल जेम्स मैटिस को औपचारिक तौर पर अपने रक्षा मंत्री के रूप में नामित किया है. लंबे समय से ईरान के कारण मंडराने वाले खतरे को लेकर आवाज बुलंद करने वाले मैटिस के नाम को यदि मंजूरी मिल जाती है तो […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मरीन कॉर्प्स के सेवानिवृत जनरल जेम्स मैटिस को औपचारिक तौर पर अपने रक्षा मंत्री के रूप में नामित किया है. लंबे समय से ईरान के कारण मंडराने वाले खतरे को लेकर आवाज बुलंद करने वाले मैटिस के नाम को यदि मंजूरी मिल जाती है तो वह मौजूदा रक्षामंत्री एश्टन कार्टर की जगह लेंगे. मैटिस ने वर्ष 2005 में कहा था कि ‘कुछ लोगों को गोली मार देना मजेदार होता है.’

मंत्रिमंडल में उनके आने से विदेशों में अमेरिकी हितों की रक्षा के प्रति आक्रामक रुख की ओर लौटने का संकेत मिलेगा. ट्रंप ने नॉर्थ कैरोलीना के फैयेटविल में कहा, ‘मुझे जनरल जेम्स मैटिस को रक्षा मंत्री के रूप में नामित करते हुए गर्व महसूस हो रहा है. वह सबसे प्रभावी जनरलों और हमारे दौर के असाधारण नेताओं में से एक रहे हैं, जिन्होंने अपना जीवन हमारे देश के प्रति उनके प्यार के लिए समर्पित कर दिया है.’

सेवानिवृत्त फोर स्टार जनरल को ‘मैड डॉग’ के रूप में जाना जाता था और वर्ष 2004 में इराक के फलुजा में हुई लड़ाई के दौरान मरीन के नेतृत्व के लिए उनकी सराहना की जाती है. हालांकि वर्ष 2005 में वह उस समय विवादों से घिर गये थे, जब उन्होंने सैन डियागो में सैन्यकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा था, ‘कुछ लोगों को गोली मारने में मजा आता है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola