ePaper

सहयोग बढ़ाने के लिए वार्ता करें भारत एवं पाकिस्तान : अमेरिका

Updated at : 30 Nov 2016 3:21 PM (IST)
विज्ञापन
सहयोग बढ़ाने के लिए वार्ता करें भारत एवं पाकिस्तान : अमेरिका

वाशिंगटन : अमेरिका ने आज कहा कि वह सहयोग बढ़ाने एवं क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लिए भारत एवं पाकिस्तान के बीच वार्ता होते देखना चाहता है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘हम सहयोग, संवाद एवं साझे खतरों के खिलाफ साझा प्रयास बढ़ाने के लिए भारत […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका ने आज कहा कि वह सहयोग बढ़ाने एवं क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लिए भारत एवं पाकिस्तान के बीच वार्ता होते देखना चाहता है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘हम सहयोग, संवाद एवं साझे खतरों के खिलाफ साझा प्रयास बढ़ाने के लिए भारत एवं पाकिस्तान के बीच वार्ता एवं चर्चा होते देखना चाहते हैं.’

अमेरिका की ओर से यह बात ऐसे समय में कही गयी है जब सीमा पार के आतंकवादियों ने सेना शिविर पर हमला किया. इस हमले में भारतीय सेना के सात जवान शहीद हो गये. दूसरी ओर एलओसी और अंतरराष्‍ट्रीय सीमा पर पाकिस्‍तान की ओर से लगातार संघर्षविराम का उल्‍लंघन जारी है. किर्बी ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा, ‘हमने क्षेत्र में अतिवाद के खतरे के बारे में बात की है. यह दोनों पक्षों में सभी को प्रभावित करता है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola