पाक का दावा, भारतीय सैनिकों की गोलीबारी में तीन सैनिकों सहित 7 की मौत

इस्लामाबाद : पाकिस्तानी सेना ने आज कहा नियंत्रण रेखा पर भारतीय सैनिकों के साथ गोलीबारी में कथित रुप से उसके तीन सैनिकों सहित सात लोग मारे गये. जिसके साथ पिछले हफ्ते से इस तरह की घटनाओं में मरने वाले लोगों की संख्या 14 हो गयी है. नियंत्रण रेखा पर यह झड़प पाकिस्तानी सैनिकोें की गोलीबारी […]
इस्लामाबाद : पाकिस्तानी सेना ने आज कहा नियंत्रण रेखा पर भारतीय सैनिकों के साथ गोलीबारी में कथित रुप से उसके तीन सैनिकों सहित सात लोग मारे गये. जिसके साथ पिछले हफ्ते से इस तरह की घटनाओं में मरने वाले लोगों की संख्या 14 हो गयी है. नियंत्रण रेखा पर यह झड़प पाकिस्तानी सैनिकोें की गोलीबारी में तीन भारतीय सैनिकों के मारे जाने के बाद भारत के जवाबी कार्रवाई की चेतावनी देने के एक दिन बाद हुई.
पाकिस्तानी सेना ने कहा, ‘‘तीन पाकिस्तानी सैनिकों ने बिना किसी उकसावे के भारत द्वारा की गयी गोलीबारी का जवाब देते हुए नियंत्रण रेखा पर बहादुरी से अपने जान की कुर्बानी दी.” मारे गये सैनिकों की पहचान कैप्टन तैमूर अली खान, हवलदार मुश्ताक हुसैन और लांस नायक गुलाम हुसैन के रुप में हुई है.
बयान में यह भी दावा किया गया कि जवाबी गोलीबारी में सात भारतीय सैनिक मारे गये. इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने एक बयान में कहा कि नीलम घाटी में धुदनियाल के पास गोलाबारी में चार आम लोग मारे गये. हालांकि मीडिया की खबरों में कहा गया कि भारतीय सैनिकों की कथित गोलीबारी में आज करीब दस आम नागरिक मारे गये.
दूसरी तरफ पाकिस्तान ने कल इस आरोप को ‘‘गलत” और ‘‘बेबुनियाद” करार देकर खारिज कर दिया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा के पार किए गये एक हमले में एक भारतीय सैनिक के शव को क्षत-विक्षत कर दिया.
विदेश विभाग के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने कई ट्वीट कर कहा कि भारतीय सैनिक के शव को क्षत-विक्षत करने की खबरों का मकसद पाकिस्तान की छवि धूमिल करना है. जकारिया ने कहा था, ‘‘पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर एक भारतीय सैनिक के शव को कथित तौर पर क्षत-विक्षत करने के बाबत भारतीय मीडिया में आई गलत और बेबुनियाद खबरों को सिरे से खारिज करता है. ये मनगढंत खबरें हैं और पाकिस्तान की छवि धूमिल करने की कोशिश है.”
प्रवक्ता ने कहा कि एक पेशेवर सुरक्षा बल के तौर पर पाकिस्तानी थलसेना किसी ‘‘अनैतिक और गैर-पेशेवराना हरकत” में शामिल नहीं है. उन्होंने कहा था कि पाकिस्तानी थलसेना ने कभी ऐसी किसी कार्रवाई का समर्थन नहीं किया. बहरहाल, उन्होंने कहा कि पाकिस्तान नियंत्रण रेखा, अस्थायी सीमा या अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार से की जाने वाली किसी भी दुस्साहस का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




