ePaper

मिशेल के खिलाफ नस्लवादी टिप्पणी पर अमेरिकी पुलिसकर्मी बर्खास्त

Updated at : 21 Nov 2016 9:17 PM (IST)
विज्ञापन
मिशेल के खिलाफ नस्लवादी टिप्पणी पर अमेरिकी पुलिसकर्मी बर्खास्त

ह्यूस्टन : अमेरिका के एक पुलिस अधिकारी को फेसबुक पर नस्लवादी टिप्पणी करने के मामले में बर्खास्त कर दिया गया है. इनमें से एक टिप्पणी अमेरिका की प्रथम महिला मिशेल ओबामा के बारे में थी. पुलिसकर्मी को बर्खास्त किए जाने से कुछ सप्ताह पहले ‘‘एप इन हील्स” टिप्पणी को लेकर एक मेयर को भी हटाया […]

विज्ञापन

ह्यूस्टन : अमेरिका के एक पुलिस अधिकारी को फेसबुक पर नस्लवादी टिप्पणी करने के मामले में बर्खास्त कर दिया गया है. इनमें से एक टिप्पणी अमेरिका की प्रथम महिला मिशेल ओबामा के बारे में थी. पुलिसकर्मी को बर्खास्त किए जाने से कुछ सप्ताह पहले ‘‘एप इन हील्स” टिप्पणी को लेकर एक मेयर को भी हटाया जा चुका है.

ट्रंप के समर्थक पुलिस अधिकारी जोएल हस्क को उसकी टिप्पणी के कारण बर्खास्त कर दिया गया. उसने मेलिना ट्रंप की तस्वीर पर लिखा था, ‘‘स्लोवेनियन, अंग्रेजी, फ्रेंच, सर्बियन और जर्मन भाषा में धारा प्रवाह.” उसने मिशेल की तस्वीर पर लिखा था, ‘‘अश्वेतों की भाषा में धाराप्रवाह.” वाशिंगटन पोस्ट ने सिटी मैनेजर पैट्रिक ब्रियांट के हवाले से कहा कि टल्लैडेगा, अलबामा में काम करने वाले पुलिस अधिकारी हस्क को विभाग के सोशल मीडिया और आचार संहिता नीतियों के उल्लंघन के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया.

उन्होंने कहा, ‘‘हम किसी भी कर्मचारी के ऐसे व्यवहार को सहन नहीं कर सकते. हम हर किसी के साथ समानता का व्यवहार करने की अपनी जिम्मेदारी को बहुत गंभीरता से लेते हैं. हमें कदम उठाना सुनिश्चित करना होगा, ताकि समुदाय हम पर विश्वास कर सके.” ब्रियांट ने कहा कि वह सोशल मीडिया पर हस्क की टिप्पणियों को लेकर ‘‘बहुत निराश और हताश” हैं.

हस्क की बर्खास्तगी से कुछ दिन पहले वेस्ट वर्जीनिया की मेयर पामेला रैमसे टेलर ने अपने एक मित्र के फेसबुक पोस्ट की सराहना की थी जिसमें मिशेल को ‘‘एप इन हील्स” कहा गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola