फेसबुक बना रहा है फेक न्यूज को खत्म करने का मास्टर प्लान

न्यूयोर्क : फेसबुक पर आपने कई खबरें देखी होगी जिसके गलत होने की जानकारी आपको बाद में मिली होगी. कई ऐसी खबरें जिसकी सत्यता पर आपको पहले से शक होता होगा. इस तरह की खबरों को लेकर फेसबुक अब ठोस कदम उठाने जा रहा है. फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने इससे निपटने के लिए […]
न्यूयोर्क : फेसबुक पर आपने कई खबरें देखी होगी जिसके गलत होने की जानकारी आपको बाद में मिली होगी. कई ऐसी खबरें जिसकी सत्यता पर आपको पहले से शक होता होगा. इस तरह की खबरों को लेकर फेसबुक अब ठोस कदम उठाने जा रहा है. फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने इससे निपटने के लिए कोई ठोस टेक्निकल हल की तलाश शुरू कर दी है.
उनका मानना है कि उनकी कंपनी ने कुछ हद तक इसे कम किया है लेकिन इस पर अभी और काम होना बाकी है. फेक न्यूज न सिर्फ भारत में बल्कि अमेरिकी चुनाव में भी कई ऐसी खबरें शेयर की गयी जिसका खासा असर चुनाव पर पड़ा. डोनाल्ड ट्रंप को लेकर कई ऐसी खबरें शेयर की गयी जो बात में गलत साबित हुई. इन गलत खबरों के कारण फेसबुक पिछले दिनों खूब चर्चा में रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




