पाकिस्तान ने 43 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

Updated at : 21 Nov 2016 9:06 AM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान ने 43 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने अरब सागर की अपनी सीमा में कथित तौर पर प्रवेश करने वाले कम से कम 43 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया. पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने इन मछुआरों को सिंध प्रांत के तट के निकट से पकड़ा और इनको कराची ले जाया गया. एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया, ‘मछुआरों […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने अरब सागर की अपनी सीमा में कथित तौर पर प्रवेश करने वाले कम से कम 43 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया. पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने इन मछुआरों को सिंध प्रांत के तट के निकट से पकड़ा और इनको कराची ले जाया गया. एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया, ‘मछुआरों के खिलाफ आगे मामला दर्ज करने के लिए उनको डॉक थाने के सुपुर्द कर दिया गया.’

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन भारतीय मछुआरों के खिलाफ संबंधित कानूनों के तहत मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि इन्हें कल अदालत में पेश किया जाएगा. एधी फाउंडेशन इन मछुआरों को भोजन उपलब्ध करा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola