ePaper

विद्रोहियों के कब्जे वाले अलेप्पो एवं उत्तरी सीरिया में बम हमले, 54 की मौत

Updated at : 17 Nov 2016 9:45 AM (IST)
विज्ञापन
विद्रोहियों के कब्जे वाले अलेप्पो एवं उत्तरी सीरिया में बम हमले, 54 की मौत

बेरुत : विद्रोहियों के कब्जे वाले पूर्वी अलेप्पो में लगातार दूसरे दिन भी बमबारी की गयी. उत्तरी सीरिया में किये गये हवाई हमलों और गोलाबारी में कम से कम 54 लोगों की मौत हो गयी. सीरिया के राष्ट्रपति बशर असद के अहम सहयोगी रूस की ओर से विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाकों में लंबे समय […]

विज्ञापन

बेरुत : विद्रोहियों के कब्जे वाले पूर्वी अलेप्पो में लगातार दूसरे दिन भी बमबारी की गयी. उत्तरी सीरिया में किये गये हवाई हमलों और गोलाबारी में कम से कम 54 लोगों की मौत हो गयी. सीरिया के राष्ट्रपति बशर असद के अहम सहयोगी रूस की ओर से विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाकों में लंबे समय से प्रत्याशित हमलों के तहत ये हमले किये गये. यह बमबारी अलेप्पो के उन पड़ोसी इलाकों में की गयी. इसके अलावा आस पास के ग्रामीण इलाकों और विद्रोहियों के कब्जे वाले इदलिब में भी बम फेंके गये.

रूस ने कहा कि उसने इस्लामिक स्टेट समूह एवं अलकायदा से संबद्ध सीरिया के संगठनों के आतंकवादियों को खदेड़ने के लिए केवल इदलिब और होम्स में हवाई हमले किये लेकिन सीरियाई युद्धक विमानों ने विद्रोहियों के कब्जे वाले अलेप्पो के उन जिलों में हमले किये जहां करीब 2,75,000 लोग रहते हैं. निवासियों ने कहा कि हवाई हमलों में कल तेजी आयी.

सीरिया के सिविल डिफेंस ने कम से कम 150 जगह पर हमले दर्ज किये जो मंगलवार को अलेप्पो में किये गये हमलों की संख्या के दोगुने से भी ज्यादा हैं. पूर्वी अलेप्पो में अब भी सेवाएं दे रहे एक मात्र बाल चिकित्सा अस्पताल के अधिकारी ने बताया कि हमलों के दौरान करीब 50 मरीजों एवं कर्मियों ने भूमिगत तल में करीब दो घंटे तक शरण ली.

हातेम ने कहा, ‘यह भयभीत करने वाला था.’ उन्होंने सरकार के कब्जे वाले इलाकों में रह रहे अपने परिवार के सदस्यों की सुरक्षा के डर से अपना केवल प्रथम नाम बताया. उन्होंने बताया कि उन्होंने 20 से अधिक मिसाइलें गिनीं और कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गयीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola