पाकिस्तान ने LOC के पास किया सैन्य अभ्यास

Updated at : 16 Nov 2016 3:37 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान ने LOC के पास किया सैन्य अभ्यास

इस्लामाबाद : पाकिस्तान भारत की सीमा से सटे सामरिक रुप से महत्वपूर्ण क्षेत्र में सैन्य अभ्यास कर रहा है और इस दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ एवं सैन्य प्रमुख ने भारत से साथ बढ़ती चिंता के बीच किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए थल सेना एवं वायु सेना की तत्परता की […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान भारत की सीमा से सटे सामरिक रुप से महत्वपूर्ण क्षेत्र में सैन्य अभ्यास कर रहा है और इस दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ एवं सैन्य प्रमुख ने भारत से साथ बढ़ती चिंता के बीच किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए थल सेना एवं वायु सेना की तत्परता की समीक्षा की.

सैन्य अभ्यास पंजाब प्रांत में बहावलपुर शहर के निकट सीमा के पास किया जा रहा है. अधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री इस अभ्यास के दौरान मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद हैं. सैन्य प्रमुख जनरल राहील शरीफ भी सैन्य अभ्यास के दौरान वहां मौजूद हैं.

इस सैन्य अभ्यास में हेलीकॉप्टर गनशिप एवं जमीनी बल भाग ले रहे हैं. इस सैन्य अभ्यास से कुछ ही दिन पहले सात पाकिस्तानी जवान नियंत्रण रेखा के पास मारे गए थे. सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार यह अभ्यास भारत के साथ तनाव की हालिया स्थिति से पैदा होने वाले किसी भी हालात से निपटने में पाकिस्तानी सेना की तत्परता की स्थिति को दर्शाता है.

प्रधानमंत्री शरीफ ने कल कहा था कि पाकिस्तान को भारत की ‘‘चालबाजी” से परेशान नहीं किया जा सकता और उसके संयम को उसकी कमजोरी ‘‘समझने की गलती” नहीं की जानी चाहिए. उन्होंने चेतावनी दी कि उनका देश ‘‘किसी भी प्रकार की युद्धस्थिति” में अपनी रक्षा करने में पूर्णतय: सक्षम है.

सात जवानों की मौत पर शोक जताते हुए शरीफ ने कहा था कि भारतीय बल नियंत्रण रेखा के पास जानबूझकर जो तनाव बढ़ा रहे हैं, उससे क्षेत्रीय शांति एवं सुरक्षा को खतरा है. उन्होंन कहा था कि यह ‘‘कश्मीर में किए जा रहे गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन से दुनिया का ध्यान भटकाने के लिए भारतीय अधिकारियों की नियंत्रण रेखा पर तनाव बढ़ाने की नाकाम कोशिश है.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola