ट्रंप से शी ने की बात, अमेरिका-चीन में बेहतर रिश्ता ही विकल्प

बीजिंग : चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से आज फोन पर बात की और कहा कि दोनों अहम शक्तियों के बीच संबंधों को बढावा देने के लिए सहयोग ही ‘‘एकमात्र सही विकल्प’ है. ‘सरकारी सीसीटीवी’ चैनल की रिपोर्ट के अनुसार पिछले सप्ताह ट्रम्प के राष्ट्रपति चुनाव जीतने के […]
बीजिंग : चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से आज फोन पर बात की और कहा कि दोनों अहम शक्तियों के बीच संबंधों को बढावा देने के लिए सहयोग ही ‘‘एकमात्र सही विकल्प’ है.
‘सरकारी सीसीटीवी’ चैनल की रिपोर्ट के अनुसार पिछले सप्ताह ट्रम्प के राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद शी ने पहली बार उन्हें फोन किया और उनकी चुनावी जीत पर उन्हें बधाई दी.
शी ने कहा कि 37 वर्ष से अधिक के राजनयिक संबंधों में दोनों देशों के लोगों को ठोस लाभ दिया गया है. उन्होंने कहा कि ‘‘सहयोग एकमात्र सही विकल्प साबित हुआ है.’ साथ ही उन्होंने इस बात को पुन: दोहराया कि चीन अमेरिका के साथ संबंधों को काफी महत्व देता है और वह अमेरिका के साथ सहयोग का इच्छुक है.
ट्रंप ने कहा कि वह अमेरिका-चीन संबंधों के बारे में सहमत हैं और आपसी लाभ की उम्मीद करते हैं. ट्रंप ने भी संबंधों को मजबूत बनाने की इच्छा जताई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










