विवादित द्वीपों पर दिखे चीन के जहाज, जापान ने जताया विरोध
Updated at : 12 Nov 2016 4:20 PM (IST)
विज्ञापन

तोक्यो : जापान के तटरक्षक बल ने कहा कि आज पूर्वी चीन सागर में विवादित द्वीपों के पास जलक्षेत्र में चीनी तटरक्षक बल के जहाज देखे गए और एक हफ्ते के अंदर हुई यह इस तरह की दूसरी घटना है. जापानी तटरक्षक बल के अनुसार जापान के नियंत्रण वाली द्वीप श्रृंखला के आसपास के जलक्षेत्र […]
विज्ञापन
तोक्यो : जापान के तटरक्षक बल ने कहा कि आज पूर्वी चीन सागर में विवादित द्वीपों के पास जलक्षेत्र में चीनी तटरक्षक बल के जहाज देखे गए और एक हफ्ते के अंदर हुई यह इस तरह की दूसरी घटना है. जापानी तटरक्षक बल के अनुसार जापान के नियंत्रण वाली द्वीप श्रृंखला के आसपास के जलक्षेत्र में सुबह करीब साढे दस बजे (अंतरराष्ट्रीय समयानुसार देर रात डेढ बजे) चीन के चार जहाज घुसे और दो घंटे में वहां से चले गए.
द्वीप श्रृंखला को जापान में सेन्काकू और चीन में दियाओयू के नाम से जाना जाता है.रविवार को हुई इसी तरह की एक और घटना के बाद जापान ने बीजिंग स्थित अपने दूतावास के जरिये चीन के विदेश मंत्रालय से शिकायत करते हुए कहा था कि ये निर्जन द्वीप ‘‘जापान के अंतर्निहित क्षेत्र’ हैं.
जापान का कहना है कि विवादित जल क्षेत्र में इस साल चीनी पोतों ने 30 से ज्यादा दिन घुसपैठ की है और उसने राजनयिक माध्यमों के जरिये दर्जनों बार विरोध दर्ज कराया है. दोनों देशों के बीच लंबे समय से द्वीपों को लेकर विवाद है. चीन इनपर अपना दावा करता है. समझा जाता है कि इन द्वीपों के समुद्र तल के नीचे प्रचुर मात्रा में प्राकृतिक संसाधन मौजूद हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




