ePaper

कमला हैरिस में अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति बनने की क्षमता : रिपोर्ट

Updated at : 12 Nov 2016 1:40 PM (IST)
विज्ञापन
कमला हैरिस में अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति बनने की क्षमता : रिपोर्ट

वाशिंगटन: हिलेरी क्लिंटन के इतिहास रचने के करीब आकर चूकने के बाद मीडिया की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कैलिफोर्निया की भारतीय मूल की अटॉर्नी जनरल कमला हैरिस में अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति बनने की क्षमता है.51 साल की कमला इस मंगलवार को कैलिफोर्निया से अमेरिकी सीनेट के लिए निर्वाचित हुइंर् और […]

विज्ञापन

वाशिंगटन: हिलेरी क्लिंटन के इतिहास रचने के करीब आकर चूकने के बाद मीडिया की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कैलिफोर्निया की भारतीय मूल की अटॉर्नी जनरल कमला हैरिस में अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति बनने की क्षमता है.51 साल की कमला इस मंगलवार को कैलिफोर्निया से अमेरिकी सीनेट के लिए निर्वाचित हुइंर् और सीनेट में चुनी जाने वाली प्रांत की पहली अश्वेत एवं एशियाई सदस्य हैं. 51 साल की कमला की मां चेन्नईर् से हैं और पिता जमैका के रहने वाले हैं.

चुनाव जीतने के साथ ही उन्होंने ट्रम्प की आव्रजन विरोधी नीतियों एवं बडे पैमाने पर निर्वासन की नीति के खिलाफ अपना राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू कर दिया. हफिंगटन पोस्ट ने कल लिखा, ‘‘कमला हैरिस से मिलें जो पहली महिला राष्ट्रपति बन सकती हैं. कैलिफोर्निया की लोकप्रिय अटॉर्नी जनरल कैपिटोल हिल में जगह बना चुकी हैं. व्हाइट हाउस अगली मंजिल हो सकती है.” प्रसिद्ध न्यूज पोर्टल का लेख कमला के ट्रम्पवाद की निंदा करने के एक दिन बाद आया है.

न्यूज पोर्टल ने कहा कि कमला पहले ही सीनेट का चुनाव जीतकर इतिहास रच चुकी है और कैलिफोर्निया की अटॉर्नी जनरल के तौर पर उनका प्रभावशाली ट्रैक रिकार्ड रहा है और मौजूदा राष्ट्रपति बराक ओबामा एवं उपराष्ट्रपति जो बाइडेन सहित डेमोक्रेटिक पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उनसे प्रभावित है.हफिंगटन पोस्ट ने लिखा, ‘‘अगर कमला 2020 में राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने का फैसला करती हैं तो ये गठबंधन देश भर में उनका प्रोफाइल बढ़ा सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola