ट्रंप के चुनावी सभा में एक संदिग्ध व्यक्ति के घुसने से अफरा तफरी
Updated at : 06 Nov 2016 7:50 AM (IST)
विज्ञापन

फायेत्तेविले : निवेदा में डोनाल्ड ट्रंप की एक चुनावी सभा के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति के प्रवेश करने से अफरातफरी मच गयी. सुरक्षा बलों ने भाषण दे रहे ट्रंप को तुरंत वहां से हटा दिया. उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन उसके पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ. शुरूआत में यह खबर […]
विज्ञापन
फायेत्तेविले : निवेदा में डोनाल्ड ट्रंप की एक चुनावी सभा के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति के प्रवेश करने से अफरातफरी मच गयी. सुरक्षा बलों ने भाषण दे रहे ट्रंप को तुरंत वहां से हटा दिया. उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन उसके पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ.
शुरूआत में यह खबर आयी कि उस शख्स के पास हथियार मौजूद है लेकिन तलाशी के दौरान उसके पास कुछ नहीं मिला. अमेरिका में दो दिनों के बाद चुनाव होने हैं. इसे लेकर तैयारी जोरों पर हैं और दोनों ही उम्मीदवार मतदाताओं को लुभाने में लगे हैं. दूसरी तरफ अमेरिका में हमले की अलकायदा की साजिश की रिपोर्टों के बीच व्हाइट हाउस ने कहा है कि अमेरिका आठ नवंबर को होने वाले आम चुनाव में अलकायदा के खतरे की आशंका को लेकर सचेत है.
व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जोश अर्नेस्ट ने अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ कल उत्तर कैरोलिना के इस शहर के लिए उड़ान भरते समय संवाददाताओं से कहा कि अहम कार्यक्रमों के आसपास अमेरिका को जो खतरे होते हैं, हम उन्हें लेकर सचेत हैं. कभी कभी ये खतरे छुट्टियों के दिन होते हैं, जैसे कि वर्ष के अंत की छुट्टियां या अन्य अवकाश.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




