ट्रंप के समर्थक को बचाने के लिये आगे आये ओबामा

Updated at : 05 Nov 2016 11:23 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रंप के समर्थक को बचाने के लिये आगे आये ओबामा

फयेत्टविले :अमेरिका : अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने डेमोक्रेटिक पार्टी की एक रैली में रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के एक समर्थक का बचाव किया. रैली में यह व्यक्ति जैसे ही ट्रंप के समर्थन वाला निशान लेकर खड़ा हुआ, लोगों ने उसके ऊपर चिल्लाना शुरू कर दिया. हिलेरी क्लिंटन के समर्थकों […]

विज्ञापन

फयेत्टविले :अमेरिका : अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने डेमोक्रेटिक पार्टी की एक रैली में रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के एक समर्थक का बचाव किया. रैली में यह व्यक्ति जैसे ही ट्रंप के समर्थन वाला निशान लेकर खड़ा हुआ, लोगों ने उसके ऊपर चिल्लाना शुरू कर दिया. हिलेरी क्लिंटन के समर्थकों ने ट्रंप के समर्थन वाला निशान लेकर खड़े हुए इस व्यक्ति पर चिल्लाना शुरू कर दिया. इसके बाद ओबामा ने भीड़ से बार-बार शांत हो जाइए, शांत हो जाइए के लिए कहा. वह व्यक्ति सेना की वर्दी में था और रैली में मंच के करीब ही एक ओर खड़ा था. उसने सामान्य आकार वाला ट्रंप समर्थक निशान ले रखा था.

ओबामा को करना पड़ा निवेदन

हालांकि उसने कुछ नहीं कहा. ओबामा ने रैली में उपस्थित समर्थकों से कहा नहीं, रुको…रुको-रुक जाइए, रुकिए-रुक जाइए. हालांकि लोगों ने उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया. समर्थक हिलेरी-हिलेरीके नारे लगाते रहे. ओबामा ने निराश होते हुए कहा कि सभी लोग सुनिये. मैंने आप लोगों को ध्यान देने के लिए कहा है और अब आप लोग ध्यान नहीं दे रहे हैं. सुनिये ..मैं क्या कह रहा हूं. ओबामा ने कहा सभी लोग बैठ जाइये और कुछ देर के लिए चुप हो जाइये. सभी लोग बैठकर कुछ देर के लिए चुप रहिये. मैं बहुत गंभीर बात कह रहा हूं. सुनिये, ये एक बुजुर्ग सज्जन हैंं, जो अपने प्रत्याशी का समर्थन कर रहे हैं. वह ऐसा कुछ नहीं कर रहे हैं. आप लोगों को उनसे चिंतित होने की जरूरत नहीं है.

ओबामा ने किया संबोधित

ओबामा ने दर्शकों की वाहवाही के बीच कहा कि मेरे कहने का मतलब है कि लोगों पर ध्यान मत दीजिए. सबसे पहले, हम ऐसे देश में रहते हैं, जो अभिव्यक्ति का सम्मान करता है. ओबामा ने रैली में उपस्थित जनसमूह से कहा कि ऐसा लगता है कि ये सेना में रहे हैं और सभी को उनकी सेवाओं का सम्मान करना चाहिये. उन्होंने कहा कि इसलिए..दूसरी बात ऐसा लगता है कि हो सकता है कि उन्होंने हमारी सेना में काम किया हो और हमें उनका सम्मान करना चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola