US चुनाव मुकाबला : ट्रंप से मात्र 2% अंकों से आगे हिलेरी, जीतने की संभावना 97.9 प्रतिशत

फायेत्तेविले :अमेरिका : अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव से पूर्व कराए गये एक ताजा सर्वेक्षण के अनुसार व्हाइट हाउस के लिए मुकाबला और कांटे का हो गया है और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप से मात्र दो प्रतिशत अंक से आगे हैं. अमेरिका के अगले राष्ट्रपति के चयन के लिए […]
फायेत्तेविले :अमेरिका : अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव से पूर्व कराए गये एक ताजा सर्वेक्षण के अनुसार व्हाइट हाउस के लिए मुकाबला और कांटे का हो गया है और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप से मात्र दो प्रतिशत अंक से आगे हैं. अमेरिका के अगले राष्ट्रपति के चयन के लिए आठ नवंबर को होने वाले चुनाव में अनुमानत 20 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे. इनमें से तीन करोड़ 50 लाख से अधिक मतदाता पहले ही मतदान कर चुके हैं.
दो प्रतिशत अंकों से आगे हिलेरी
‘फॉक्स न्यूज’ ने कल अपने ताजा सर्वेक्षण में कहा कि ट्रंप 43 प्रतिशत, हिलेरी से 45 प्रतिशत, दो प्रतिशत अंकों से पीछे चल रहे हैं. हिलेरी एक सप्ताह पूर्व तीन अंक और मध्य अक्तूबर में छह अंकों से आगे थीं. डेमोक्रेटिक चुनाव सर्वेक्षक क्रिस एंडरसन ने कहा कि एफबीआई की कार्रवाई ने हिलेरी को अंतिम सप्ताह में बचाव की मुद्रा में आने पर मजबूर कर दिया. एक अन्य मीडिया संस्थान ने हिलेरी को मिलने वाले निर्वाचन मंडल के मतों को पहली बार 270 की संख्या से नीचे बताया. अमेरिका में चुनाव जीतने के लिए 270 मत प्राप्त करना आवश्यक है.
हिलेरी के जीतने की संभावना 97.9 प्रतिशत है
सीएनएन ने अपने चुनावी नक्शों के अनुमानों के अनुसार, इस साल राष्ट्रपति पद के चुनाव में हिलेरी को निर्वाचन मंडल के 268 मत मिलने की संभावना जतायी है जो आवश्यक संख्या से दो कम है. सीएनएन ने ट्रंप को निर्वाचन मंडल के 204 मत मिलने की संभावना व्यक्त की है. प्रमुख अमेरिकी मीडिया संस्थान के अनुसार ट्रंप को पिछले दो सप्ताह में, खासकर हिलेरी के कथित ईमेल घोटाले में जांच पुन: शुरू किये जाने को लेकर एफबीआई निदेशक जेम्स कोमे की पिछले सप्ताह की घोषणा के बाद से लाभ मिला है. सभी बड़े चुनाव सर्वेक्षणों पर नजर रखने वाले ‘रियलक्लीयरपॉलिटिक्स’ के अनुसार हिलेरी चुनाव सर्वेक्षणों में औसतन 1.6 प्रतिशत अंकों से आगे हैं. द न्यूयार्क टाइम्स में नैट सिल्वर के पोल्स ओनली मॉडल के अनुसार हिलेरी के जीतने की संभावना 67.8 प्रतिशत है जबकि ‘हफिंगटन पोस्ट’ के अनुसार हिलेरी के जीतने की संभावना 97.9 प्रतिशत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




