डोनॉल्ड ट्रंप : विवादित छवि, कामयाब व्यवसायी

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव अब आखिरी पड़ाव पर है. आठ नवंबर को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए आखिरी मतदान होगा. नौ नवबंर को दुनिया भर के लोगों की निगाह चुनाव परिणाम पर टिकी होगी. डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से जहां हिलेरी क्लिंटन मैदान में हैं वहीं रिपब्लकिन से डोनॉल्ड ट्रंप हिलेरी को कड़ी टक्कर दे रहे […]
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव अब आखिरी पड़ाव पर है. आठ नवंबर को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए आखिरी मतदान होगा. नौ नवबंर को दुनिया भर के लोगों की निगाह चुनाव परिणाम पर टिकी होगी. डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से जहां हिलेरी क्लिंटन मैदान में हैं वहीं रिपब्लकिन से डोनॉल्ड ट्रंप हिलेरी को कड़ी टक्कर दे रहे हैं. चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप को विवादित बयानों से कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा है. मीडिया में जबर्दस्त आलोचना के बाद भी ट्रंप के विवादित बयान थमे नहीं . मुसलिमों और मैक्सिकन पर विवादित टिप्पणी कर चुके ट्रंप के व्यक्तित्व के कई पहलू है. वो एक कामयाब व्यवसायी है, टीवी शो होस्ट कर चुके हैं. सौंद्रय प्रतियोगिताओं का आयोजन करते हैं और ट्रंप को कई स्पोर्ट्स भी पसंद हैं.
ट्रंप के पिता फ्रेड ट्रंप और मां मरियम ऐनी की मुलाकात 1936 को हुई. ट्रंप के पिता जर्मन अप्रवासी थे. डोनाल्ड ट्रंप का जन्म 14 जून 1946 को अमेरिका के प्रमुख शहर न्यूयार्क में हुआ . विवादों से ट्रंप का बचपन से ही नाता रहा , 13 साल के उम्र में ही उनके व्यवहार संबंधी शिकायतों के चलते स्कूल छोड़ना पड़ा और ट्रंप का दाखिला न्यूयार्क मिलट्री एकेडमी में करवा दिया गया. ट्रंप ने स्नातक तक की पढ़ाई पेनसिल्वेनिया विश्वविद्यालय से की. अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री हासिल करने वाले ट्रंप ने बिजनेस की बारीकी अपने पिता से सीखा. खुद ट्रंप के पिता ने कहा कि मेरे बेटे ने जिस चीज को छुआ वो सोने में तब्दील हो गया.
रियल इस्टेट, स्पोर्ट्स और इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बेताज बादशाह ट्रंप बेहद कम समय में अपने कारोबार को अमेरिका में फैलाया. पिता के साथ बिताये पांच साल के दौरान उन्होंने कई डील किये. न्यूयार्क शहर के कई महत्वपूर्ण जगहों में ट्रंप के कई बिजनेस हैं.साल 1973 में ट्रंप अपने पिता द्वारा बनायी गयी कंपनी में प्रेसिडेंट बनाये गये . अब वो कंपनी के 14,000 अपार्टमेंट की जिम्मेदारी संभाल रहे थे जो ब्रूूकलिन , क्वींस और स्टेटन आइलैंड में फैला हुआ था. बतौर कामयाब व्यवसायी के साथ ट्रंप ने टीवी में कई कार्यक्रमों को भी होस्ट किया है.
बिजनेस और इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के अलावा ट्रंप को स्पोर्ट्स का भी शौक है. वे यूनाइटेड स्टे्टस फुटबॉल लीग के चार्टर सदस्य भी है. कई बॉक्सिंग मैचों के स्पांसर रहे ट्रंप एक वक्त माइक टायसन के वित्तीय सलाहकार रह चुके हैं.
राजनीतिक सफर
पहली बार ट्रंप का राजनीति की ओर झुकाव 1970 के दौरान देखी गयी. जब रोनाल्ड रीगन अमेरिकी राष्ट्रपति के उम्मीदवार थे. इस दौरान उनका जुड़ाव रिपब्लकिन पार्टी से हुई. हलांकि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान ट्रंप ने कई बार डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए भी कैंपेन किया है. उन्होंने बिल क्लिंटन के पक्ष में भी कैंपेन करने का काम किया था.
पहली बार राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए ट्रंप ने 2012 में इच्छा जाहिर किया. वॉल स्ट्रीट जर्नल व एबीसी के सर्वे में ट्रंप को मजबूत प्रतिद्विंदी के रूप में देखा गया. इसी साल जारी सर्वे में ट्रंप को मैसाच्यूसटैस के गर्वनर मिंट रोमनी से एक अंक ज्यादा मिले.
16 जून, 2015 से ट्रंप ने न्यूयार्क सिटी के ट्रंप टावर से अपनी उम्मीदावारी का घोषणा किया. उन्होंने अवैध अप्रवासी, अमेरिकी नौकरियों में कमी, अमेरिकी ऋण, इस्लामिक आतंकवादी जैसे मुद्दे को उठााय. ‘ मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ उनके चुनावी अभियानों का स्लोगन बनाया.
विवादित छवि
ट्रंप का विवादों से बेहद करीबी नाता रहा है. उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के नागरिकता पर सवाल उठाये. उनके शैक्षणिक योग्यता की डिग्रीयां मांगी. यहीं नहीं चुनावी अभियान के शुरूआत में इस्लाम धर्मवालंबियों के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक टिप्पणियां की. उन्होंने कहा कि मुसलिमों को अमेरिका आने नहीं दूंगा.मैक्सिकों के दीवारों को बड़ा करने की बात कही. मीडिया में उनके इस बयानों की काफी निंदा हुई लेकिन इस आलोचना से बेफिक्र ट्रंप ने विवादित बयान देना कम नहीं किया. हाल ही में उनका एक ऑडियो क्लिप लीक हुआ. इस क्लिप में वो एक महिला के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक शब्दों इस्तेमाल किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




