पाकिस्तान में सामूहिक बलात्कार की पीडि़ता ने फैशन वीक में लिया हिस्सा

Updated at : 03 Nov 2016 11:21 AM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान में सामूहिक बलात्कार की पीडि़ता ने फैशन वीक में लिया हिस्सा

इस्लामाबाद : पाकिस्तान में 14 साल पहले सामूहिक बलात्कार और हैवानियत का शिकार बनी मुख्तार माई ने इस सप्ताह फैशन वीक में रैंप पर चलकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. कराची में आयोजित इस फैशन शो में पाकिस्तानी फैशन जगत के कई नामचीन लोग शामिल हुए. रैंप पर चलने के बाद माई ने कहा कि […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान में 14 साल पहले सामूहिक बलात्कार और हैवानियत का शिकार बनी मुख्तार माई ने इस सप्ताह फैशन वीक में रैंप पर चलकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. कराची में आयोजित इस फैशन शो में पाकिस्तानी फैशन जगत के कई नामचीन लोग शामिल हुए. रैंप पर चलने के बाद माई ने कहा कि वह पाकिस्तानी महिलाओं के लिए उम्मीद और साहस के मॉडल के तौर पर यह कर रही हैं.

माई ने बताया, ‘अगर मैं एक कदम बढ़ाती हूं और इससे किसी एक महिला को भी मदद मिलती है तो मुझे ऐसा करके बहुत खुशी महसूस होगी.’ साल 2002 में माई के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था और सार्वजनिक तौर पर नग्न अवस्था में घुमाया गया था. उसे उसकी भाई के गलत आचार की सजा दी गई थी.

उन्होंने कहा, ‘मैं उन महिलाओं की आवाज बनना चाहती हूं जो उस तरह के हालात का सामना करती हैं जैसे मैंने किया है. मेरा संदेश है कि हम औरतें कमजोर नहीं है. हमारे पास दिल और दिमाग है. हम भी सोचते हैं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola