पाकिस्तान में ट्रेनों की टक्कर, 13 की मौत, 40 घायल

कराची : आज सुबह गद्दाफी शहर में दो पैसेंजर ट्रेनों के आपस में टकरा जाने पर कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई है और 40 अन्य घायल हो गए हैं. लांढी क्षेत्र के गद्दाफी शहर में आज सुबह हुई इस दुर्घटना में जकारिया एक्सप्रेस की तीन बोगियां इस टक्कर के कारण पूरी […]
कराची : आज सुबह गद्दाफी शहर में दो पैसेंजर ट्रेनों के आपस में टकरा जाने पर कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई है और 40 अन्य घायल हो गए हैं. लांढी क्षेत्र के गद्दाफी शहर में आज सुबह हुई इस दुर्घटना में जकारिया एक्सप्रेस की तीन बोगियां इस टक्कर के कारण पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं. जियो न्यूज ने बचाव सूत्रों के हवाले से कहा कि जकारिया एक्सप्रेस को गलत सिगनल मिलने के कारण उसकी और फरीद एक्सप्रेस की आपस में टक्कर हो गई.
रेंजर और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और घायलों को तत्काल उपचार के लिए पास के अस्पतालों में ले जाया जा रहा है. रिपोर्टों के अनुसार, कई लोग अब भी मलबे के नीचे फंसे हैं. अस्पताल में आपातकालीन सेवाओं की प्रमुख डॉ सीमी जमाली ने कहा कि अब तक 13 शव जिन्नाह अस्पताल में लाए जा चुके हैं.
घायलों को जिन्नाह अस्पताल, अब्बासी शहीद अस्पताल और सिविल अस्पताल में स्थानांतरित किया जा रहा है और इनमें आपात स्थिति की घोषणा कर दी गई है. सितंबर में कराची जा रही एक पैसेंजर ट्रेन पंजाब प्रांत के मुल्तान के पास खडी हुई एक मालगाडी से टकरा गई थी। तडके हुई इस दुर्घटना में छह लोग मारे गए थे और 150 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










