चीन की एक कोयला खदान में विस्फोट में 15 लोगों की मौत, 18 अन्य लापता

Updated at : 31 Oct 2016 10:41 PM (IST)
विज्ञापन
चीन की एक कोयला खदान में विस्फोट में 15 लोगों की मौत, 18 अन्य लापता

बीजिंग : चीन के चोंगछिंग शहर के पास आज एक कोयला खदान में विस्फोट के बाद कम से कम 15 खनिक मारे गये और 18 अन्य फंस गये. दुनिया में सबसे ज्यादा कोयला उत्पादन करने वाले इस देश में खान दुर्घटना का यह ताजा मामला है. योंगचुआन जिला में लैसु कस्बा स्थित निजी चिनशांगोउ कोयला […]

विज्ञापन

बीजिंग : चीन के चोंगछिंग शहर के पास आज एक कोयला खदान में विस्फोट के बाद कम से कम 15 खनिक मारे गये और 18 अन्य फंस गये. दुनिया में सबसे ज्यादा कोयला उत्पादन करने वाले इस देश में खान दुर्घटना का यह ताजा मामला है. योंगचुआन जिला में लैसु कस्बा स्थित निजी चिनशांगोउ कोयला खान में विस्फोट के वक्त कुल 35 खनिक मौजूद थे.

शिन्हुआ समाचार एजेंसी की खबर के मुताबिक चोंगछिंग नगर कोयला खान सुरक्षा निरीक्षण ब्यूरो ने बताया कि 15 खनिक मारे गये जबकि दो खनिक बच निकलने में कामयाब रहे. 18 अन्य का पता नहीं चल सका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola