PoK में फिर लगे आजादी के नारे, सुरक्षाबलों ने किया लाठीचार्ज, कई घायल

मुजफ्फराबाद: पाक के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में एक बार फिर विरोध के स्वर बुलंद हुए हैं. आज भी यहां प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए और आजादी की मांग की. प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को प्रदर्शनकारियों ने पाक के खिलाफ आजादी के नारे लगाए और पाक फौज को वहां से हटाने की मांग […]
मुजफ्फराबाद: पाक के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में एक बार फिर विरोध के स्वर बुलंद हुए हैं. आज भी यहां प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए और आजादी की मांग की.
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को प्रदर्शनकारियों ने पाक के खिलाफ आजादी के नारे लगाए और पाक फौज को वहां से हटाने की मांग की जिसके बाद सुरक्षाबलों ने उनपर लाठी चार्ज कर दिया. इस लाठी चार्ज में कुछ लोगों को चोटें भी आईं हैं.
प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पाकिस्तान अपने को संभाल नहीं पा रहा. नवाज शरीफ दुनिया के जिस कोने में जाते हैं, राहिल शरीफ का साया उनके साथ होता है. एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि हम अपनी आजादी चाहते हैं. पाकिस्तान को यहां से अपनी फौज हटा लेनी चाहिए. हम पाकिस्तानी फौज को यहां बरदास्त नहीं कर सकते हैं.
आपको बता दें कि कोटली इलाके में स्थानीय लोगों ने 1 और 2 अक्टूबर को पाक सेना और आईएसआई की ज्यादती के खिलाफ प्रदर्शन किया था और सड़कों पर उतरे थे. प्रदर्शन के दौरान लोगों ने नवाज शरीफ सरकार के खिलाफ भी आवाज बुलंद की थी और नारेबाजी की थी. इससे पहले, 30 सितंबर को भी यहां भारत के समर्थन में नारेबाजी की गई थी. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, भारत के लिए बढ़ते समर्थन को पाकिस्तान दबाने की लगातार कोशिश कर रहा है.
पीओके के लोगों का आरोप है कि पाकिस्तानी फौज वहां मानवाधिकार की लगातार धज्जियां उड़ा रही हैं और लोगों पर जुल्म कर रही है. वहां विरोध कर रहे लोगों को यह कहते सुना जा चुका है कि हम इंडिया में वापस जाना चाहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




