Skoda Kushaq Facelift लॉन्च, जानिए कीमत, फीचर्स और इंजन डिटेल

Published by : Shivani Shah Updated At : 22 Mar 2026 10:11 AM

विज्ञापन

स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट / फोटो- स्कोडा

Skoda ने Kushaq Facelift को भारत में ₹10.69 लाख की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है. इसमें नया डिजाइन, ज्यादा फीचर्स और 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है. SUV में अब बेहतर माइलेज और अपडेटेड टेक्नोलॉजी मिलती है.

विज्ञापन

Skoda ने भारतीय बाजार में अपनी पॉपुलर SUV Kushaq का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर दिया है. इसकी शुरुआती कीमत 10.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जबकि टॉप वेरिएंट 18.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाता है. 2021 में लॉन्च के बाद यह Kushaq का पहला बड़ा अपडेट है, जिसमें डिजाइन, फीचर्स और टेक्नोलॉजी में कई अहम बदलाव किए गए हैं. यह SUV अब Renault Duster, Hyundai Creta, Kia Seltos और Maruti Suzuki जैसी गाड़ियों को टक्कर देगी.

डिजाइन में हुआ बड़ा बदलाव

फेसलिफ्ट मॉडल में SUV के एक्सटीरियर को ज्यादा प्रीमियम और मॉडर्न बनाया गया है. इसमें-

  • नई ग्रिल और हेडलाइट डिजाइन, जो Skoda Kodiaq से इंस्पायर्ड है.
  • पहले से ज्यादा स्लिम हेडलाइट्स और eyebrow-शेप DRLs दिए गए हैं.
  • 17-इंच के नए अलॉय व्हील्स मिलेंगे.
  • 50kg लोड कैपेसिटी के साथ रूफ रेल्स.
  • व्हील आर्च और डोर के नीचे ब्लैक क्लैडिंग.
  • पीछे की तरफ कनेक्टेड LED टेललाइट्स और इल्यूमिनेटेड Skoda बैजिंग.

इंटीरियर अब और ज्यादा टेक-फ्रेंडली

इंटीरियर कि बात करें, तो Kushaq का केबिन पहले जैसा ही है, लेकिन इसमें कई नए अपग्रेड्स किए गए हैं. जैसे कि-

  • 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और एम्बिएंट लाइटिंग.
  • 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट (नई UI के साथ).
  • 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले.
  • मिलेंगे ज्यादा लग्जरी फीचर्स
  • नई Kushaq में कई एडवांस्ड और प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं. जैसे कि-
  • पैनोरमिक सनरूफ.
  • रियर सीट मसाज फंक्शन (सेगमेंट में खास).
  • वेंटिलेटेड और पावर-एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स.
  • वायरलेस फोन चार्जिंग.
  • ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल (रियर AC वेंट्स के साथ).

बेसिक सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी के मामले में SUV में बेसिक फीचर्स दिए गए हैं. जैसे कि-

  • 6 एयरबैग्स.
  • फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर.
  • रियर पार्किंग कैमरा.
  • TPMS (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम).
  • ऑटो-डिमिंग IRVM.

हालांकि, इसमें 360-डिग्री कैमरा और ADAS जैसे फीचर्स नहीं दिए गए हैं, जो इस सेगमेंट की कुछ अन्य SUVs में मिलते हैं.

इंजन और परफॉर्मेंस

नई Kushaq में दो पेट्रोल इंजन ऑप्शन मिलेंगे. इसमें सबसे बड़ा अपडेट इसका नया गियरबॉक्स है.

1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन

  • यह 115hp पावर और 178 Nm टॉर्क जेनरेट करता है.
  • इसमें नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक (टॉर्क कन्वर्टर) दिया गया है.
  • पहले इसमें 6-स्पीड ऑटोमैटिक मिलता था, जिसे अब बदल दिया गया है.
  • साथ ही 6-स्पीड मैनुअल का ऑप्शन मिलेगा.

1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन

  • यह 150hp पावर 250 Nm टॉर्क जेनरेट करता है.
  • इसमें 7-स्पीड DSG (डुअल-क्लच ऑटोमैटिक) मिलता है.
  • हालांकि, इस इंजन के साथ मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन नहीं दिया गया है.

दोनों इंजन ऑप्शन बेहतर परफॉर्मेंस और स्मूद ड्राइविंग का एक्सपीरियंस देते हैं, जहां 1.0L इंजन रोजमर्रा के लिए सही है, वहीं 1.5L इंजन ज्यादा पावर और स्पोर्टी ड्राइव के लिए बेहतर माना जाता है.

माइलेज पहले से ज्यादा बेहतर

नई Skoda Kushaq फेसलिफ्ट में माइलेज पहले के मुकाबले बेहतर हुआ है. इसमें-

  • 1.0-लीटर ऑटोमैटिक (8AT) अब 19.09 kmpl देता है, जो पहले 15.78 kmpl था.
  • वहीं 1.5-लीटर DSG का माइलेज 17.71 kmpl से बढ़कर 18.72 kmpl हो गया है.
  • इसके अलावा 1.0-लीटर मैनुअल भी अब 19.66 kmpl देता है, जो पहले 17.88 kmpl था.
  • खास बात यह है कि अब 1.0-लीटर ऑटोमैटिक माइलेज के मामले में 1.5 DSG से भी ज्यादा बेहतर हो गया है.

कीमत (एक्स-शोरूम)

इस मॉडल में 5 वेरिएंट्स मिलेंगे, जिसकी कीमत-

  • Classic+: ₹10.69 लाख (1.0 TSI MT), ₹12.69 लाख (1.0 TSI AT)
  • Signature: ₹14.59 लाख (MT), ₹15.59 लाख (AT)
  • Sportline: ₹14.74 लाख (MT), ₹15.74 लाख (AT)
  • Prestige: ₹16.79 लाख (MT), ₹17.59 लाख (AT), ₹18.79 लाख (1.5 TSI DSG)
  • Monte Carlo: ₹17.89 लाख (AT), ₹18.99 लाख (1.5 TSI DSG)

फेसलिफ्ट मॉडल की कीमतें पुराने वर्जन के वेरिएंट के मुकाबले करीब ₹94,000 तक बढ़ गई हैं. नए अपडेट में कंपनी ने Classic वेरिएंट की जगह Classic+ को बेस मॉडल बनाया है. खास बात यह है कि अब Classic+ में ऑटोमैटिक (AT) का ऑप्शन भी मिलेगा, जो पहले Classic वेरिएंट में नहीं था.

यह भी पढ़ें: 5.80 लाख में आई 2026 Hyundai Exter, अब और स्टाइलिश और फीचर-लोडेड हुई SUV

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola