ePaper

अपनी जमीन पर आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करे पाकिस्तान : अमेरिका

Updated at : 26 Oct 2016 9:21 AM (IST)
विज्ञापन
अपनी जमीन पर आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करे पाकिस्तान : अमेरिका

वाशिंगटन : अमेरिका ने कहा है कि पाकिस्तान उन आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई कर क्षेत्रीय स्थिरता बनाने में अपना योगदान दे सकता है जो उसकी धरती से उसके पड़ोसियों पर हमले करना चाहते हैं. अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कल संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘हमारा मानना है कि पाकिस्तान उन आतंकवादियों […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका ने कहा है कि पाकिस्तान उन आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई कर क्षेत्रीय स्थिरता बनाने में अपना योगदान दे सकता है जो उसकी धरती से उसके पड़ोसियों पर हमले करना चाहते हैं. अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कल संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘हमारा मानना है कि पाकिस्तान उन आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई कर क्षेत्रीय स्थिरता स्थापित करने में सीधे तौर पर अपना योगदान दे सकता है जो उसकी धरती से उसके पड़ोसियों पर हमले करना चाहते हैं.’

विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान सरकार का ऐसे वक्त में समर्थन किया है जब क्रिकेट की दुनिया से राजनीति में आए इमरान खान ने देश में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करने की धमकी दी है. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘हम पाकिस्तान की लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुनी गई सरकार का समर्थन करते हैं. हम शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करने के अधिकार का भी समर्थन करते हैं. लेकिन यह पाकिस्तानी सरकार का अंदरुनी मामला है और इस पर पाकिस्तानी प्रशासन को बोलना चाहिए.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola