ट्रंप ने कहा, मैं ही जीतूंगा आम चुनाव

क्लीवलैंड : अमेरिकी राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने जोर देकर कहा है कि आम चुनाव तो वे ही जीतेंगे जबकि मुख्यधारा के मीडिया और राजनीतिक पंडितों के अनुमान के मुताबिक व्हाइट हाउस की दौड में उनकी जीत होने की संभावना बेहद कम है. ट्रंप की प्रतिद्वंद्वी डेमोक्रेट उम्मीदवार 68 वर्षीय हिलेरी क्लिंटन […]
फिर भी 70 वर्षीय ट्रंप का कहना है कि वे ‘‘व्हाइट हाउस की राह में आगे बढ रहे हैं.’ क्लीवलैंड की रैली में ट्रंप ने कहा, ‘‘आठ नवंबर का चुनाव हम जीतने जा रहे हैं. किसी और के जीतने की तो कोई संभावना ही नहीं है.’ इस रैली में उनके साथ उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार माइक पेंस और न्यूयॉर्क के पूर्व मेयर रुडी गिलयानी भी थे. ट्रंप ने आरोप लगाया कि हिलेरी की विनाशकारी नाकामी के कारण ही पश्चिम एशिया में आईएसआईएस सिर उठा पाया है.
उन्होंने कहा, ‘‘अब यह 32 देशों में फैल चुका है. उन्होंने :हिलेरी ने: ऐसा क्यों होने दिया। पूरी दुनिया में जो तबाही मची है और जो मौंते हुई हैं उनकी जिम्मेदारी वे कब लेंगी.’ ट्रंप ने कहा, ‘‘अगर मैं राष्ट्रपति पद के लिए चुना जाता हूं तो कट्टरपंथी इस्लामिक आतंकवाद को उखाड फेकूंगा.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




