ePaper

सऊदी अरब के एक शहजादे को मौत की सजा दी गई

Updated at : 19 Oct 2016 2:25 AM (IST)
विज्ञापन
सऊदी अरब के एक शहजादे को मौत की सजा दी गई

रियाद : सऊदी अरब ने आज हत्या के जुर्म में शाही खानदान के एक सदस्य को मौत की सजा दे दी. यह एक दुर्लभ घटना है जिसमें ‘हाउस ऑफ सउद’ के हजारों सदस्यों में से किसी एक को मौत की सजा दी गई है. देश के गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि प्रिंस […]

विज्ञापन

रियाद : सऊदी अरब ने आज हत्या के जुर्म में शाही खानदान के एक सदस्य को मौत की सजा दे दी. यह एक दुर्लभ घटना है जिसमें ‘हाउस ऑफ सउद’ के हजारों सदस्यों में से किसी एक को मौत की सजा दी गई है. देश के गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि प्रिंस तुर्की बिन सउद अल-कबीर को राजधानी रियाद में मौत की सजा दी गई.

अल-कबीर पर सउदी नागरिक आदिल अल-मोहम्मद की गोली मारकर हत्या करने का आरोप था. मंत्रालय के बयानों के आधार पर एएफपी की गिनती के मुताबिक, कबीर 134वें स्थानीय या विदेशी थे जिन्हें इस साल मौत की सजा दी गई. अरब न्यूज ने नवंबर 2014 में खबर दी थी कि रियाद की एक अदालत ने अपने दोस्त की हत्या के जुर्म में एक अनाम शहजादे को मौत की सजा सुनाई.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola