ePaper

डोनाल्ड ट्रंप कर सकते हैं रुस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से मुलाकात

Updated at : 18 Oct 2016 11:24 AM (IST)
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप कर सकते हैं रुस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से मुलाकात

वाशिंगटन : रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि यदि नवंबर के आम चुनाव में वह अमेरिका के राष्ट्रपति चुने जाते हैं, तो वह अगले साल जनवरी में राष्ट्रपति पद की शपथ से पहले रुस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से मुलाकात कर सकते हैं. ट्रंप ने डब्ल्यूएनडी […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि यदि नवंबर के आम चुनाव में वह अमेरिका के राष्ट्रपति चुने जाते हैं, तो वह अगले साल जनवरी में राष्ट्रपति पद की शपथ से पहले रुस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से मुलाकात कर सकते हैं.

ट्रंप ने डब्ल्यूएनडी रेडियो स्टेशन को कल दिए एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘….मैं अपना प्रशासन शुरु करने से पहले रुस के राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात कर सकता हूं.’ हालांकि प्रशासन संभालने से पहले राष्ट्रपति चुने गये नेता का किसी अन्य देश के नेता से मुलाकात करना बहुत असामान्य है.

बराक ओबामा नवंबर 2008 में अमेरिका के राष्ट्रपति के रुप में चुने जाने के बाद विदेशी मामलों से दूर ही रहे थे। उनका तर्क था कि एक समय में किसी देश का एक ही राष्ट्रपति हो सकता है.

ट्रंप ने कहा, ‘‘आप लोगों को संभवत: इस स्थिति से आपत्ति होगी, लेकिन मैं आप लोगों से सच कहना चाहता हूं कि यदि आठ नवंबर को मेरी जीत होती है, तो मैं अपना प्रशासन शुरु करने से पहले रुस के राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात कर सकता हूं.’ रेडियो स्टेशन में बतौर मेहमान पधारे रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार ट्रंप ने कहा, ‘‘समस्या यह है कि पुतिन के दिल में ओबामा के लिए सम्मान नहीं हैं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola