पाकिस्तान: इमामबाडा में ग्रेनेड से हमला, लडके की मौत

Updated at : 18 Oct 2016 8:54 AM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान: इमामबाडा में ग्रेनेड से हमला, लडके की मौत

कराची : मोटरसाइकिल पर सवार हमलावरों ने यहां लियाकतबाद इलाके में एक शिया इमामबाडे में एक ग्रेनेड फेंका जिससे 13 वर्षीय एक लडके की मौत हो गई और महिलाओं तथा बच्चों सहित करीब 15 अन्य लोग घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि अज्ञात हमलावरों ने कल रात ग्रेनेड फेंका. डार ए अब्बास इमामबाडा में […]

विज्ञापन

कराची : मोटरसाइकिल पर सवार हमलावरों ने यहां लियाकतबाद इलाके में एक शिया इमामबाडे में एक ग्रेनेड फेंका जिससे 13 वर्षीय एक लडके की मौत हो गई और महिलाओं तथा बच्चों सहित करीब 15 अन्य लोग घायल हो गए.

पुलिस ने बताया कि अज्ञात हमलावरों ने कल रात ग्रेनेड फेंका. डार ए अब्बास इमामबाडा में जब महिलाओं की मजलिस समाप्त हुई, उसके तुरंत बाद ग्रेनेड फेंका गया और वह फट गया. एसएसपी मुकद्दस हैदर ने संवाददाताओं को बताया कि जब हमला हुआ, उस समय इमामबाडे में कई महिलाएं एवं बच्चे थे. उन्होंने कहा, ‘‘13 वर्षीय फराज की हमले में मौत हो गई जबकि कई महिलाएं एवं बच्चे घायल हो गए.” हैदर ने बताया कि घायलों की संख्या 15 के आसपास है.

उन्होंने कहा, ‘‘शुरुआती जांच से पता चला है कि इलाके में बिजली गुल हो गई थी और इमामबाडे में अंधेरा था। उसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात लोगों ने अंधेरे का लाभ उठाया और ग्रेनेड फेंक दिया।” मुहर्रम के दौरान कराची में हजारों पुलिसकर्मी एवं अन्य सुरक्षा अधिकारी तैनात किए थे और उस दौरान किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola