गैरकानूनी तरीके से अमेरिका में प्रवेश करने के आरोप में 8 गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिकी सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने देश के प्युर्तर रिको क्षेत्र में गैरकानूनी तरीके से प्रवेश की कोशिश करने के आरोप में आठ भारतीयों के साथ तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है. अमेरिका के सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा (सीबीपी) ने डोमिनिकन गणराज्य की स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर […]
विज्ञापन
वाशिंगटन : अमेरिकी सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने देश के प्युर्तर रिको क्षेत्र में गैरकानूनी तरीके से प्रवेश की कोशिश करने के आरोप में आठ भारतीयों के साथ तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है. अमेरिका के सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा (सीबीपी) ने डोमिनिकन गणराज्य की स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर कल ये गिरफ्तारियां कीं.
सीबीपी ने एक बयान में कहा कि भारत एवं डोमिनिकन गणराज्य से ऐसे 11 प्रवासी द्वीप के पश्चिमी तट में बुधवार को आए जिनके पास पर्याप्त दस्तावेज नहीं थे. एग्वादिला में रैमे सेक्टर के लिए रैमे सेक्टर चीफ पेट्रोल एजेंट रामिरो सेरिल्लो ने कहा, ‘‘भारत से बहुत लंबी दूरी तय करके आने वाले प्रवासियों को अमेरिका में प्रवेश के लिए कैरेबियाई सागर पार करने के खतरों के बारे में पता होना चाहिए.” उन्होंने कहा, ‘‘मोना पैसेज पार करना बहुत ही खतरनाक यात्रा है जो प्रवासियों के लिए बडा जोखिम है.” वैध दस्तावेजों के बिना आने वाले लोगों को रैमे बॉर्डर पेट्रोल स्टेशन भेजा गया है ताकि आगे की जांच और प्रक्रिया निपटाई जा सके.
सीमा गश्त एजेंटों ने 29 सितंबर को 20 प्रवासियों को पकडा था जिनमें से 13 लोगों के डोमिनिकन गणराज्य के नागरिक (12 पुरुष एवं एक महिला) और सात लोगों के भारतीय नागरिक (छह पुरुष एवं एक महिला) होने का दावा किया गया था.इससे पहले एक फरवरी को पाकिस्तान और भारत के बिना दस्तावेज वाले प्रवासियों को द्वीप के पश्चिमी तट पर पकडा गया था. सीमा गश्त ने पिछले साल अक्तूबर में भी 13 ऐसे भारतीय प्रवासियों को पकडा था जिनके पास पर्याप्त दस्तावेज नहीं थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










