बोले डोनाल्ड ट्रंप, महिलाओं का ‘शिकारी'' था पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन

वाशिंगटन : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन को महिलाओं का ‘शिकारी’ और सबसे खराब शोषक बताते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने आज कहा है कि अगर उनकी डेमोक्रेट प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन और उनके पति और अधिक ‘‘अनुचित’ टेप जारी करेंगे तो वे उनके खिलाफ अपने हमलों को और तेज कर देंगे.एंब्रिज पेनसिल्वेनिया में एक रैली […]
वाशिंगटन : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन को महिलाओं का ‘शिकारी’ और सबसे खराब शोषक बताते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने आज कहा है कि अगर उनकी डेमोक्रेट प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन और उनके पति और अधिक ‘‘अनुचित’ टेप जारी करेंगे तो वे उनके खिलाफ अपने हमलों को और तेज कर देंगे.एंब्रिज पेनसिल्वेनिया में एक रैली में ट्रंप ने कहा, ‘‘अगर वे अनुचित बातों के और टेप जारी करेंगे तो हम भी बिल और हिलेरी द्वारा किए गए अनुचित कामों के बारे में बोलते रहेंगे.’
उन्होंने कहा, ‘‘बिल क्लिंटन इस पद पर रहते हुए महिलाओं का सबसे खराब शोषक था. वह शिकारी था.’ ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा कि उनके द्वारा की गई अनुचित टिप्पणियों के अगर और टेप क्लिंटन दंपत्ति द्वारा जारी किए जाएंगे तो वे भी उनके कथित यौन उत्पीडन के मामलों के बारे में बोलेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




