ePaper

ट्रम्प की अपमानजनक टिप्पणियों पर बरसे बराक ओबामा

Updated at : 10 Oct 2016 11:18 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रम्प की अपमानजनक टिप्पणियों पर बरसे बराक ओबामा

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प की महिलाओं के खिलाफ ‘‘भद्दी, उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली’ टिप्पणी की निंदा की है. गौरतलब है कि ट्रम्प की इस टिप्पणी के कारण उनके चुनाव अभियान पर असर पडा है. ओबामा ने इलिनोइस राज्य में डेमोके्रट्स […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प की महिलाओं के खिलाफ ‘‘भद्दी, उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली’ टिप्पणी की निंदा की है. गौरतलब है कि ट्रम्प की इस टिप्पणी के कारण उनके चुनाव अभियान पर असर पडा है.

ओबामा ने इलिनोइस राज्य में डेमोके्रट्स के लिए आयोजित एक चुनाव कार्यक्रम के दौरान वहां मौजूद लोगों से पूछा, ‘‘जो विकास हमने किया है क्या उसे पीछे धकेलने के लिए हम वाकई में ट्रम्प को सत्ता सौंपने का जोखिम उठा सकते हैं?’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उसे :ट्रम्प की टिप्पणी को: दोहराने की जरुरत नहीं है, क्योंकि इस कमरे में बच्चे हैं… उन्होंने ना केवल महिलाओं बल्कि अल्पसंख्यकों, अप्रवासियों, अन्य धर्मावलंबियों की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली, अपमानजनक, भद्दी टिप्पणी की, नि:शक्तजनों का मजाक उडाया… वह अन्य लोगों को नीचा दिखाकर खुद को उपर उठाना चाहते हैं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola