अमीरों की सूची में फिसले ट्रम्प, संपत्ति में 80 करोड़ डॉलर की गिरावट

न्यूयॉर्क : ऐसा लगता है कि राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ना डोनाल्ड ट्रम्प पर वित्तीय रुप से भारी पड़ रहा है क्योंकि अमीरों की ताजा सूची में वह 35 पायदान नीचे खिसक गए हैं. उनकी संपत्ति 80 करोड़ डॉलर कम हो गई है. मशहूर कारोबारी पत्रिका फोर्ब्स के अनुसार न्यूयॉर्क आधरित रियल स्टेट कारोबारी ट्रम्प […]
न्यूयॉर्क : ऐसा लगता है कि राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ना डोनाल्ड ट्रम्प पर वित्तीय रुप से भारी पड़ रहा है क्योंकि अमीरों की ताजा सूची में वह 35 पायदान नीचे खिसक गए हैं. उनकी संपत्ति 80 करोड़ डॉलर कम हो गई है.
मशहूर कारोबारी पत्रिका फोर्ब्स के अनुसार न्यूयॉर्क आधरित रियल स्टेट कारोबारी ट्रम्प मौजूदा समय में 3.7 अरब डॉलर के मालिक हैं, जबकि मार्च महीने में उनकी संपत्ति 4.5 अरब डॉलर थी. व्हाइट हाउस की दौड़ में शामिल ट्रम्प में अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. वह 400 अमेरिकी अमीरों की सूची में 156वें स्थान पर हैं.
संपत्ति कम होना ट्रम्प के लिए इस मायने में और बुरी खबर है कि बहस में वह अपनी प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन से पीछे रह गए थे. अमीरों की फेहरिस्त में बिल गेट्स 81 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




