ePaper

सीमा पार करके दक्षिण कोरिया में घुसा उत्तर कोरिया का जवान

Updated at : 29 Sep 2016 12:35 PM (IST)
विज्ञापन
सीमा पार करके दक्षिण कोरिया में घुसा उत्तर कोरिया का जवान

सोल : उत्तर कोरिया का एक जवान दुनिया की सर्वाधिक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था वाली सीमाओं में से एक को पार करके कल देर रात दक्षिण कोरिया में घुस आया. सैन्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी. सोल के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ (जेसीएस) ने कहा कि व्यक्ति ने अंतरराष्ट्रीय समयानुसार कल रात एक बजे सीमा के […]

विज्ञापन

सोल : उत्तर कोरिया का एक जवान दुनिया की सर्वाधिक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था वाली सीमाओं में से एक को पार करके कल देर रात दक्षिण कोरिया में घुस आया. सैन्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी. सोल के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ (जेसीएस) ने कहा कि व्यक्ति ने अंतरराष्ट्रीय समयानुसार कल रात एक बजे सीमा के मध्य-पूर्वी हिस्से से सैन्य सीमांकन रेखा को पार किया. उसके सीमा पार करने के दौरान दोनों ओर से कोई गोलीबारी नहीं हुई.

जेसीएस ने कहा कि उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. उत्तर कोरिया की ओर से किसी का सीमा पार करके दक्षिण कोरिया में घुसना दुर्लभ बात है. इस सीमा के दोनों ओर लाखों जवान इसकी सुरक्षा करते हैं. इससे पहले ऐसी घटना पिछले साल जून में हुई थी जब उत्तर कोरिया के एक किशोर जवान ने हवाचेओन में दक्षिण कोरिया के सीमा सुरक्षा बल के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola