ePaper

उत्तर कोरिया को डराने के लिए अमेरिका ने दक्षिण कोरिया में भेजा बमवर्षक विमान

Updated at : 13 Sep 2016 10:47 AM (IST)
विज्ञापन
उत्तर कोरिया को डराने के लिए अमेरिका ने दक्षिण कोरिया में भेजा बमवर्षक विमान

ओसान एयरबेस (दक्षिण कोरिया) : अमेरिका ने आज परमाणु क्षमता से संपन्न सुपरसोनिक बमवर्षक विमानों को अपने सहयोगी दक्षिण कोरिया की ओर रवाना कर दिया है. अमेरिका का यह कदम उत्तर कोरिया के हालिया परमाणु परीक्षण के बाद उसे भयभीत करने और दक्षिण कोरिया को आश्वास्त करने के लिए किए जा रहे शक्ति प्रदर्शन का […]

विज्ञापन

ओसान एयरबेस (दक्षिण कोरिया) : अमेरिका ने आज परमाणु क्षमता से संपन्न सुपरसोनिक बमवर्षक विमानों को अपने सहयोगी दक्षिण कोरिया की ओर रवाना कर दिया है. अमेरिका का यह कदम उत्तर कोरिया के हालिया परमाणु परीक्षण के बाद उसे भयभीत करने और दक्षिण कोरिया को आश्वास्त करने के लिए किए जा रहे शक्ति प्रदर्शन का हिस्सा है. समाचार एजेंसी एपी के एक फोटोग्राफर ने बी-1बी बमवर्षक विमानों को ओसान एयरबेस के उपर से जाते हुए देखा. इनके साथ अमेरिकी एवं दक्षिण कोरियाई लडाकू विमान भी थे.

यह एयरबेस उत्तर कोरिया की सीमा से 120 किलोमीटर दूर दक्षिण कोरिया में है. यह सीमा दुनिया में सबसे ज्यादा हथियारों की तैनाती वाली सीमा है. बमवर्षकों के दक्षिण कोरिया में उतरने के बजाए गुआम स्थित एंडेरसन एयरफोर्स बेस पर लौटने की संभावना है. जब हालात कहीं अधिक कटु हो जाते हैं तब कोरियाई प्रायद्वीप में इस तरह की उड़ानें आम हैं. तकनीकी तौर पर यह प्रायद्वीप युद्धरत है क्योंकि 1950-53 के कोरियाई युद्ध को खत्म करने के लिए कभी भी शांति संधि नहीं हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola