बकरीद के मौके पर मुसलमानों को ओबामा ने दी मुबारकबाद
Updated at : 12 Sep 2016 10:41 PM (IST)
विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने बकरीद के मौके पर आज दुनिया भर के मुसलमानों को मुबारकबाद दी और इस बात का जिक्र किया कि अमेरिका शरणार्थियों के प्रति नीति को लेकर प्रतिबद्ध रहेगा. ओबामा ने कहा, ‘‘जैसा कि हम इस साल बकरीद मना रहे हैं, हमने दुनिया भर में उन लाखों शरणार्थियों को […]
विज्ञापन
वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने बकरीद के मौके पर आज दुनिया भर के मुसलमानों को मुबारकबाद दी और इस बात का जिक्र किया कि अमेरिका शरणार्थियों के प्रति नीति को लेकर प्रतिबद्ध रहेगा. ओबामा ने कहा, ‘‘जैसा कि हम इस साल बकरीद मना रहे हैं, हमने दुनिया भर में उन लाखों शरणार्थियों को याद किया है जो अपने परिवारों से अलग इस पाक दिन को मना रहे हैं और अपने भविष्य को लेकर अनिश्चित हैं लेकिन फिर भी एक बेहतर कल की आशा कर रहे हैं.”
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि और एक राष्ट्र के रुप में हम सहानुभूति और खुले दिल के साथ शरणार्थियों में से अजनबी का स्वागत करने के लिए प्रतिबद्ध बने रहेंगे. उन्होंने कहा कि यह विशेष दिन कुर्बानी, संकल्प और अल्लाह के प्रति अब्राहम की दिखाई गई प्रतिबद्धता को सम्मान देने का समय है. ओबामा ने कहा कि इसके साथ ही हज यात्रा संपन्न हो जाती है. उन्होंने कहा, ‘‘मेरे परिवार की तरफ से आपको बकरीद मुबारक हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




