शरीफ के परिवार की मिल में काम कर रहे हैं भारतीय : नेता विपक्ष
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में विपक्ष के विवादास्पद नेता ने कहा है कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के परिवार ने अपनी चीनी मिल में करीब 300 भारतीयों को रोजगार दिया है.कंपनी ने इस दावे को खारिज किया है.पाकिस्तान अवामी तहरीक के अध्यक्ष ताहिरल कादरी प्रधानमंत्री शरीफ और उनके भाई एवं पंजाब के मुख्यमंत्री शहबाज के आलोचक हैं. […]
विज्ञापन
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में विपक्ष के विवादास्पद नेता ने कहा है कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के परिवार ने अपनी चीनी मिल में करीब 300 भारतीयों को रोजगार दिया है.कंपनी ने इस दावे को खारिज किया है.पाकिस्तान अवामी तहरीक के अध्यक्ष ताहिरल कादरी प्रधानमंत्री शरीफ और उनके भाई एवं पंजाब के मुख्यमंत्री शहबाज के आलोचक हैं.
कादरी कभी लाहौर में शरीफ के परिवार द्वारा संचालित मस्जिद में इबादत कराने वाले नेता के रुप में काम करते थे.उन्होंने आरोप लगाया कि शरीफ के परिवार की रमजान चीनी मिल में 300 भारतीय काम कर रहे हैं. इन भारतीयों के लिए वीजा नियमों में ढील दी गई जिन्हें पुलिस को रिपोर्ट करने से भी छूट प्राप्त है.हालांकि रमजान चीनी मिल के प्रबंध निदेशक एवं प्रधानमंत्री के भतीजे यूसुफ अब्बास शरीफ ने आरोपों को खारिज किया.उन्होंने कहा, ‘‘हमारे यहां 1,100 से ज्यादा कर्मचारी हैं और उनमें से एक भी विदेशी नहीं है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










