ePaper

आतंकवाद के मुद्दे पर अमेरिका नहीं लगाएगा पाकिस्तान पर प्रतिबंध

Updated at : 07 Sep 2016 9:10 AM (IST)
विज्ञापन
आतंकवाद के मुद्दे पर अमेरिका नहीं लगाएगा पाकिस्तान पर प्रतिबंध

वाशिंगटन : अमेरिका ने कहा है कि पाकिस्तान को सभी आतंकी समूहों को निशाना बनाना चाहिए और इनमें उन समूहों को भी शामिल किया जाना चाहिए, जो उसके पडोसी देशों को निशाना बनाते हैं. हालांकि साथ ही अमेरिका ने यह भी कहा है कि वह आतंकी समूहों के खिलाफ कार्रवाई न करने को लेकर पाकिस्तान […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका ने कहा है कि पाकिस्तान को सभी आतंकी समूहों को निशाना बनाना चाहिए और इनमें उन समूहों को भी शामिल किया जाना चाहिए, जो उसके पडोसी देशों को निशाना बनाते हैं. हालांकि साथ ही अमेरिका ने यह भी कहा है कि वह आतंकी समूहों के खिलाफ कार्रवाई न करने को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ प्रतिबंध लगाने की योजना नहीं बना रहा है. विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता मार्क टोनर ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘हम किसी किस्म के प्रतिबंध के बारे में नहीं सोच रहे.’

हाल ही में संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत जाल्मे खलीलजाद ने एक बयान में कहा था कि अब अमेरिका को पाकिस्तान के खिलाफ प्रतिबंध लगाने के विकल्प पर गंभीरता से विचार करना चाहिए. खलीलजाद के इस बयान से जुडा सवाल पूछे जाने पर टोनर ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि हम उस कगार पर हैं.’

उन्होंने कहा, ‘मेरा कहने का अर्थ है कि हम पाकिस्तान सरकार के उच्च स्तरीय लोगों के साथ बातचीत जारी रखे हुए हैं और इन सभी वार्ताओं में मूल बिंदु यह होता है कि पाकिस्तान को सभी आतंकी समूहों को निशाना बनाना चाहिए. इनमें वे आतंकी समूह भी शामिल होने चाहिए, जो पाकिस्तान के पडोसी देशों को निशाना बनाते हैं. पाकिस्तान को आतंकी समूहों के ठिकानों को नष्ट करना चाहिए और मैं आपको भी यही बताने की कोशिश कर रहा था.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola